विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

नवादा हिंसा: फिर जल उठा बिहार, औरंगाबाद, समस्तीपुर के बाद अब नवादा में हिंसक झड़प

नवादा जिले में दो समुदाय के बीच झड़प हुई है.

नवादा हिंसा: फिर जल उठा बिहार, औरंगाबाद, समस्तीपुर के बाद अब नवादा में हिंसक झड़प
इलाके में तैनात सुरक्षा बल
  • अब नवादा में हिंसा की आग भड़की.
  • मूर्ति तोड़े जाने से दो समुदाय में झड़प.
  • सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार में हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते कुछ दिनों से बिहार के कई जिले हिंसा की आग से जल रहे हैं. मगर भागलपुर, औरंगाबाद और समस्तीपुर के बाद अब नावादा जिले का नाम भी शामिल हो गया है. बिहार में रामनवमी के बाद भड़की हिंसा अभी शांत भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर वहां पर माहौल बिगड़ गया है. बिहार के नवादा में मूर्ति तोड़े जाने को लेकर दो समुदाय के बीच काफी झड़प हुई है. हिंसा में कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं. हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने अभी तक 10 राउंड की फायरिंग की है. नवादा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र है. बताया जा रहा है कि कल रात को नवादा बाईपास पर एक मूर्ति को तोड़ दिया गया था. जिसके बाद से ही हालात बेकाबू होते चले गए. गाड़ियों को तोड़ने के अलावा कई दुकानों में भी आग लगा दी गई. जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है. हालांकि, इस हिंसा को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है.

नवादा के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों ने एक मूर्ति को तोड़ दिया, जिसकी वजह से दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गये. हालांकि अब हालात नियंत्रण में हैं. नीतीश सरकार पर फिर उठे सवाल, दंगे का आरोपी बीजेपी नेता पुलिस कस्टडी से फरार

गौरतलब है कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान बिहार के कई इलाकों में हिंसा की खबरें आई थीं जिसमें कई लोग घायल भी हुए थे. बिहार के मुंगेर, औरंगाबाद, समस्तीपुर में हिंसा हुई थी, जिसके बाद लगातार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठ रहे हैं.

बता दें नवादा जिला गिरिराज सिंह का लोकसभा क्षेत्र है. 

VIDEO: अब बिहार के नवादा में भड़की हिंसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com