विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

मवेशी कारोबारी के कर्मचारी की पीट-पीट कर हत्या, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक का नाम मोहम्मद जमाल (30) है.

मवेशी कारोबारी के कर्मचारी की पीट-पीट कर हत्या, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कटिहार जिला में कथित तौर पर रंगदारी देने से इनकार करने पर की हत्या
  • पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने मृतक का नाम मोहम्मद जमाल बताया
  • मृतक के परिजन रंगदारी की मांग किए जाने की बात कर रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कटिहार:

बिहार के कटिहार जिला में कथित तौर पर रंगदारी देने से इनकार करने पर एक मवेशी कारोबारी के एक कर्मी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक का नाम मोहम्मद जमाल (30) है. उन्होंने हत्या के पीछे व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा होने की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक के परिजन रंगदारी की मांग किए जाने बात कर रहे हैं. अनिल ने बताया कि इस सिलसिले में सागर यादव और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. 

तेजस्वी यादव ने की क्राइम के आंकड़ों के बहाने बिहार के CM नीतीश कुमार की आलोचना

उन्होंने बताया कि हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 कटिहार- गेड़ाबाड़ी मार्ग पर आगजनी करने के साथ करीब तीन घंटे तक जाम किए रखा. सड़क जाम करने वाले मृतक मजदूर के परिजन को 25 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिए जाने और अविलंब मामला दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. अनिल ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के प्रयास से मामला शांत हुआ और सड़क जाम खत्म होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. 

क्या नीतीश कुमार अब 'सुशासन बाबू' की छवि खोते जा रहे हैं?

बता दें, मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी जमाल अपने भाई कमाल और एक अन्य व्यक्ति के साथ सोमवार की देर शाम 18 मवेशी को लेकर जा रहे थे तभी लाभा पुल के समीप सागर यादव और उनके तीन पुत्रों ने उन्हें घेर लिया. उन्होंने उनसे रंगदारी की मांग की, जिससे इनकार करने पर उन्होंने लाठी, डंडे से उनकी बुरी तरह पिटाई की और उनके मवेशी को अपने कब्जे में ले लिया. मोहम्मद जमाल के भाई कमाल एवं एक अन्य सहयोगी किसी प्रकार वहां से भाग निकले पर सागर यादव और उनके पुत्रों ने जमाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी. अनिल ने बताया कि जमाल द्वारा ले जाए जा रहे 18 मवेशियों में से 13 को बरामद कर लिया गया है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

VIDEO: बिहार में जेल के भीतर मना क्रिमिनल पिंटू का बर्थडे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com