रविशंकर प्रसाद की फाइल फोटो
- छह सीटों के लिए छह ही उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
- 15 मार्च को होगी औपचारिक घोषणा
- 16 साल बाद बिहार से कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जाएगा राज्यसभा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार से सभी राजनीतिक दलों द्वारा चुने गए उम्मीदवार बैगर किसी चुनाव के ही राज्यसभा जाएंगे. सोमवार को यह स्थिति उस समय साफ हो गई जब नामांकन भरने प्रक्रिया के अंतिम दिन छह सीटों के लिए कुल छह ही उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा. इसके बाद जहां जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से वशिष्ठ नारायण सिंह और किंग महेंद्र , भाजपा से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद , राष्ट्रीय जनता दल से मनोज झा और अशफाक करीम और कांग्रेस पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा जाएंगे. इसकी विधिवत घोषणा 15 मार्च की जाएगी. लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब किसी भी दल ने पिछड़े या अति पिछडा या महा-दलित समुदाय से आने वाले किसी व्यक्ति को उम्मीदवार नहीं बनाया है.
यह भी पढ़ें: किरोडी मीणा, भूपेन्द्र यादव और मदनलाल सैनी ने राज्यसभा के लिये नामांकन दाखिल किया
राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी पेश कर चुके किंग महेंद्र और अखिलेश प्रसाद सिंह -भूमिहार जाति से आते हैं वहीं वशिष्ठ नारायण सिंह राजपूत हैं. इसी तह रविशंकर प्रसाद कायस्थ समुदाय से हैं जबिक मनोज झा ब्राह्मण जाति से हैं. सके अलावा अशफाक करीम मुस्लिम चेहरा हैं. कांग्रेस बीते 16 साल में पहली बार बिहार से अपना कोई प्रत्याशी राज्यसभा भेजने में कामयाब हुई है. इससे पहले आर के धवन कांग्रिस पार्टी से बिहार से राज्यसभा गए थे.
VIDEO: क्या तीसरा मोर्चा देगी बीजेपी को चुनौती.
रविशंकर प्रसाद लगातार चौथी बार बिहार से राज्य सभा जा रहे हैं वही किंग महेंद्र 1985 से लगातार राज्यसभा के रहे हैं, हालांकि वह इस बीच में अलग-अलग पार्टी में रहे हैं. मनोज झा पहली बार राज्यसभा जा रहे हैं वहीं वशिष्ठ नारायण सिंह का ये तीसरा राज्यसभा टर्म होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं