विज्ञापन
This Article is From May 01, 2017

बिहार में रंगदारी की मांग को लेकर जेडीयू सांसद के घर पर किया बम से हमला

बिहार में रंगदारी की मांग को लेकर जेडीयू सांसद के घर पर किया बम से हमला
प्रतीकात्मक चित्र
  • जेडीयू सांसद कहकशां परवीन के घर पर हुआ हमला
  • सांसद के पति के बड़े भाई, अंगरक्षक सहित 4 लोग घायल
  • 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिला के इशाकचक रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित जेडीयू की राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन के घर के बाहर कथित तौर पर रंगदारी की मांग को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए बम से हमले में सांसद के पति के बड़े भाई और अंगरक्षक सहित चार व्यक्ति घायल हो गए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को हुए इस हमले में सांसद के पति के बड़े भाई और अंगरक्षक सहित चार व्यक्ति घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि इस मामले में इशाकचक थाना अध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्रथमिकी दर्ज कराई गई है, जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है. मनोज ने बताया कि पहली नजर में यह वारदात सांसद और उनके पति मोहम्मद नसीमुद्दीन से रंगदारी की मांग को लेकर किया जाना प्रतीत होता है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kahkashan Parveen, Bihar, JDU MP, Bomb Attack, Bhagalpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com