विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

बिहार में भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या

बीजेपी नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा की भोजपुर जिले के करनामेपुर सहायक थाना क्षेत्र में  गोली मारकर हत्या कर दी गई.

बिहार में भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पटना: बिहार में आपराधिक घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं. बीजेपी नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा की भोजपुर जिले के करनामेपुर सहायक थाना क्षेत्र में  गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शुक्रवार को हुई. इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस के अनुसार, कमल किशोर मिश्रा सुबह अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहे थे कि तभी सोनवर्षा गांव के पास ब्रह्मस्थान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी कर दी. गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.इस गोलीबारी में सोनवर्षा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा भी गोली लगने से जख्मी हो गए हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल अमरनाथ मिश्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी 2016 को भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की सोनवर्षा में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

वीडियो-हैदराबाद में दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, लाठी लेने गए थे पुलिसकर्मी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com