- बिहार का वैशाली जिला शु्क्रवार को गोलीबारी की घटनाओं से दहल उठा.
- महज पांच घंटे में वैशाली जिले में गोलीबारी की 2 घटनाएं आई हैं.
- एक ढाबे पर एक साथ 35 से बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे हड़कंप मच गया.
बिहार का वैशाली जिला शुक्रवार को गोलीबारी की घटनाओं से दहल गया. महज 5 घंटे में गोली बारी की 2 घटनाएं जिले के अलग-अलग इलाकों से सामने आई हैं. एक मामले में तो चाचा ने अपने सगे भतीजे पर गोली चला दी. जबकि दूसरी घटना में एक गांव में अपराधियों ने युवक पर गोली चला दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवालियां निशान खड़े कर दिए हैं.
सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में फायरिंग
वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, गोली लगने से अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है. घायल युवक का नाम अविनाश कुमार है और गोली मारने का आरोप भी युवक के चाचा पर ही लगा है, इधर घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची जबकि ग्रामीण एसपी भी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि ग्रामीण एसपी ने घटना का कारण नहीं बताया लेकिन घायल युवक की मां ने बताया कि जमीन विवाद में चचेरे देवर ने ही उनके बेटे को गोली मारी है और आरोपी का नाम विशाल कुमार है.
वैशाली के लालगंज में भी फायरिंग
वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा, पहले स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने विवाद किया और फिर 20 मिनट बाद 30-35 बदमाशों के साथ लौटकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया.
ये वीडियो भी देखिए
घटना लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल की है, गुरुवार रात 4-5 लोग स्कॉर्पियो से होटल पर पहुंचे थे. होटल में खाना खा रहे ग्राहकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. होटल संचालक राजा सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया. आरोप है कि 20 मिनट बाद 30-35 की संख्या में बदमाश दोबारा होटल पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
अचानक हुई फायरिंग से होटल में भगदड़ मच गई, इस दौरान जफराबाद निवासी बलराम राय के पुत्र वैदिक कुमार को गोली लग गई. जहां उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया. होटल संचालक का आरोप है कि बदमाशों ने कुसदे पोखर ले जाकर उससे विवाद वाले ग्राहक का नाम बताने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी, नहीं बताने पर ब्लेंड से ऊंगली काटी. बहरहाल ताबरतोड़ गोली बारी की घटना से सब हैरान हैं.
ये भी पढ़ेंः DIG ऑफिस का नाम, वैशाली महिला थाना इंचार्ज ने अपने ही सहकर्मी से मांगी 1 लाख की घूस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं