विज्ञापन

दूध के बाद सुधा डेयरी ने बढ़ाए दही, घी, पनीर और मिठाइयों के दाम, देखें नई रेट लिस्ट

बिहार की सबसे बड़े डेयरी ब्रांड सुधा ने कल यानी गुरुवार को दूध के दामों बढ़ोतरी की सूचना जारी की थी. उसके बाद आज यानी शुक्रवार को कंपनी ने अपने दुग्ध उत्पादों और उनसे तैयार होने वाले अन्य सामनों की कीमतों पर भारी इजाफा कर दिया है.

दूध के बाद सुधा डेयरी ने बढ़ाए  दही, घी, पनीर और मिठाइयों के दाम, देखें नई रेट लिस्ट
दही से लेकर घी-पनीर पर सुधा डेयरी ने बढ़ाई किमतें

Sudha Dairy hikes Prices Dairy Products: बिहार के आम बजट पर महंगाई की एक और चौतरफा मार पड़ी है. कल (शुक्रवार) दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद, अब प्रदेश की सबसे बड़े डेयरी ब्रांड 'सुधा ' (Sudha Dairy)ने अपने अन्य सभी प्रमुख उत्पादों के दामों में भी भारी इजाफा कर दिया है. जिसके बाद अब चाय की चुस्की से लेकर सुबह का नाश्ता और त्योहारों का स्वाद, सब कुछ फीका होने जा रहा है.

COMFED के जरिए जारी आदेश के मुताबिक, दही, घी, पनीर, मक्खन (बटर) से लेकर रसगुल्ला और पेड़ा जैसी मिठाइयों की नई दरें 25 मई से पूरे राज्य में लागू कर दी जाएंगी.

सभी उत्पादों के नए दामों की सूची नीचे दी जा रही है

  • सुधा टी स्पेशल 500 एमएल : 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये
  • सुधा टी स्पेशल 1 लीटर : 50 रुपये से बढ़कर 52 रुपये

घी-पनीर और बटर भी महंगे

  • सुधा घी 1 लीटर टिन : 315 रुपये से बढ़कर 325 रुपये
  • सुधा पनीर 200 ग्राम : 85 रुपये से बढ़कर 95 रुपये
  • सुधा टेबल बटर 500 ग्राम : 205 रुपये से बढ़कर 220 रुपये
  • सुधा व्हाइट बटर 100 ग्राम : 55 रुपये से बढ़कर 62 रुपये

दही और लस्सी के बढ़े दाम

  • सुधा दही 400 ग्राम : 32 रुपये से बढ़कर 35 रुपये
  • सुधा दही 1 किलो : 72 रुपये से बढ़कर 78 रुपये
  • सुधा लस्सी 140 एमएल : 10 रुपये से बढ़कर 12 रुपये
  • सुधा मस्तानी 140 एमएल : 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये

मिठाइयां भी हुईं महंगी

  • सुधा रसगुल्ला 1 किलो टिन : 220 रुपये से बढ़कर 240 रुपये
  • सुधा गुलाब जामुन 1 किलो टिन : 240 रुपये से बढ़कर 250 रुपये
  • गुलाब जामुन-रसगुल्ला मिक्स 1 किलो : 230 रुपये से बढ़कर 250 रुपये
  • पेडा-मिल्क केक कॉम्बो 250 ग्राम : 108 रुपये से बढ़कर 125 रुपये

क्यों जेब ढीली करने पर मजबूर हुए उपभोक्ता

COMFED के अधिकारियों के अनुसार, इस मूल्य वृद्धि के पीछे दूध खरीद लागत बढ़ी है जिसके कारण पैकेजिंग, बिजली और ट्रांसपोर्ट खर्च में भी इजाफा हुआ है.इसी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार में महंगा हुआ सुधा का दूध! प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाई गई कीमत, नई दरें सोमवार से होंगी लागू


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com