वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने विकेट के हालात को देखते हुए कितना स्कोर पर्याप्त हो सकता था? के सवाल के जवाब में कहा, 'सच कहूं तो आप कोई निश्चित आंकड़ा तय नहीं कर सकते हैं. जब ओस पड़ने लगता है तो वह बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. 249 रनों का लक्ष्य भी दो ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया गया. इसलिए आप कोई आंकड़ा तय नहीं कर सकते हैं या पहले से नहीं सोच सकते हैं कि हमें कितने रन का टारगेट देना है.'
मैच के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारतीय टीम को एक और गेंदबाज की कमी खल रही है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'यहां गलती की गुंजाइश बहुत कम थी. अगर आप किसी भी गेंद को सही जगह पर डालने से चूके तो वह सीधे स्टैंड्स में ही जाकर गिर रही थी. आपने मुकाबले के दौरान देखा कि वह कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. हमने कुछ मौके गंवाए. मगर वह खेल का हिस्सा है. जहां उनका श्रेय बनता है. आपको देना पड़ेगा. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की. जिसका उन्हें पूरा श्रेय जाता है.'
भारतीय टीम को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जरूर शिकस्त का सामना करना पड़ा. मगर मैच के दौरान सैमसन और मयंक यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा. इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जवाब देते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, 'दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने विभागों में शानदार प्रदर्शन किया.'
उन्होंने कहा, 'हम समय-समय पर संजू और अभिषेक से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहती है. जिस तरह से वह खेल रहे हैं और जिम्मेदारी ले रहे हैं. वह शानदार है. मयंक ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उनके तीन विकेटों के बदौलत हम मुकाबले में बने हुए थे. मगर उसके बाद एक साझेदारी बनी और मोमेंटम पूरी तरह से उनकी तरफ चला गया.'
यह भी पढ़ें- 'बेस्ट टी20 खिलाड़ी बनना चाहता हूं', भारत के खिलाफ धमाके के बाद गरजे रदरफोर्ड, जानें क्या कुछ कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं