विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2018

बिहार शरीफ में मामूली बात पर दो समुदाय भिड़े, गोलीबारी में तीन घायल

पहाड़पुर इलाके में दो समुदायों के सदस्यों के बीच मामूली सी बात पर झगड़े के बाद एक घंटे तक गोलीबारी और पथराव होता रहा

बिहार शरीफ में मामूली बात पर दो समुदाय भिड़े, गोलीबारी में तीन घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
  • घायल लोगों में से दो की हालत गंभीर
  • स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में
  • शांति समिति की बैठक बुलाई जाएगी
बिहारशरीफ (बिहार): नालंदा जिले में आज मामूली बात को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुए एक संघर्ष में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए.

नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में हुई. वहां पहाड़पुर इलाके में दो समुदायों के सदस्यों के बीच मामूली सी बात पर झगड़ा हो गया. एसपी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले वहां एक घंटे तक गोलीबारी और पथराव होता रहा. पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया.

VIDEO : अजय देवगन के पहुंचने पर बेकाबू हुई भीड़

पोरिका ने बताया कि गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें पटना के एक अस्पताल रेफर किया गया है. एक व्यक्ति का इलाज बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. इलाके में पूरी तरह से सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जल्द ही शांति समिति की एक बैठक बुलाई जाएगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Three Injured In Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com