बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फाइल फोटो...
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याणबिगहा गए और राज्य की शांति तथा खुशहाली के लिए वहां के एक मंदिर में पूजा अर्चना की.
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुमार ने अपनी मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर उनकी एक प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. यह प्रतिमा एक पार्क में है, जिसका नाम उनके पिता कविराज रामलखन सिंह के नाम पर है. उनका गांव नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में है.
उन्होंने अपने पिता कविराज रामलखन सिंह और पत्नी दिवंगत मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार और उनके अन्य करीबी संबंधी भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री ने अपने गांव में एक जिम पार्क का उद्घाटन किया. उन्होंने एक इंडोर निशानेबाजी रेंज, एक छात्रावास, बास्केट बॉल कोर्ट का भी उद्घाटन किया. उन्होंने निशानेबाजी रेंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं