विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

बिहार : आरजेडी इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी

राष्ट्रीय जनता दल ने भाजपा नेता मनोज बैठा की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए राजभवन तक मार्च किया

बिहार : आरजेडी इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो).
पटना: सोमवार से बिहार विधान मंडल का सत्र शुरू हुआ. हालांकि राज्यपाल के अभिभाषण में कोई हंगामा नहीं हुआ लेकिन पहले ही दिन राष्ट्रीय जनता दल ने भाजपा नेता मनोज बैठा की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए राजभवन तक मार्च किया.

यह भी पढ़ें : बिहार बीजेपी ने पहले मनोज बैठा से संबंध नकारे, अब पार्टी से निलंबित कर दिया!

राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि जब तक नौ बच्चों की मौत के मुख्य आरोपी भाजपा नेता मनोज बैठा की गिरफ्तारी नहीं होती है, उनकी पार्टी सदन से सड़क तक आंदोलन करेगी. राजद का आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा भी उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं गया.

VIDEO : तेजस्वी का सरकार पर निशाना

राजद के रुख से साफ है कि उन्हें बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया है. दुर्घटना के बाद भी तेजस्वी यादव सबसे पहले नेता थे जो अस्पताल जाकर पीड़ित परिवारों और घायल व्यक्तियों से मिले.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com