विज्ञापन

चाची और भतीजे के बीच परवान पर चढ़ा प्यार, फिर महिला ने किया इनकार तो प्रेमी युवक ने बेरहमी से पीटा

पीड़िता ने युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है. फिलहाल, इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है. पढ़िए मुकेश कुमार की रिपोर्ट.

चाची और भतीजे के बीच परवान पर चढ़ा प्यार, फिर महिला ने किया इनकार तो प्रेमी युवक ने बेरहमी से पीटा
प्रेमी की पिटाई के बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई.

बिहार के गोपालगंज में एक 35 वर्षीय महिला को अपनी भतीजे से प्यार हो गया. भतीजा उसके पड़ोस में ही रहता है और दोनों का अक्सर मिलना भी होता रहता था. चाची और भतीजे का प्यार कुछ सालों तक परवान पर रहा. लेकिन जब महिला को बच्चों और पति का ख्याल आया तो उसने भतीजे से मिलने के लिए इनकार कर दिया. युवक नहीं माना और उसकी चाची पर दबाव बनाने लगा. आरोप है कि उसने नहाने के दौरान महिला का वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल किया. जब इससे भी बात नहीं बनी तो उसने चाची के साथ मारपीट की. उचकागांव क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि इनकार करने के बाद भतीजे ने उसे पीट-पीट कर घायल कर दिया.  

गुजरात में काम करता है महिला का पति 

महिला ने बताया कि उसका पति गुजरात में नौकरी करता है. वह घर पर दो बच्चों के साथ अकेले ही रहती है. इसी दौरान युवक के संपर्क में आई और दोनों में प्यार हो गया. हालांकि, इज्जत और समाज का ख्याल करते हुए उसने युवक को समझाया और रिश्ते को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया. लेकिन युवक उसके प्यार में पागल हो गया था और कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. इसी बीच, जब महिला घर के आंगन में नहा रही थी तो उसने वीडियो बना लिया और ब्लैकमेलिंग की.

लाठी-डंडे लेकर पहुंचा युवक, महिला बुरी तरह जख्मी

हालांकि, जब इससे भी बात नहीं बनी तो युवक परेशान हो गया. फिर एक दिन महिला के घर पहुंचा और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी. पीड़िता को अंदरूनी चोटें आईं और इलाज कराने के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची. 

पुलिस थाने में दर्ज नहीं हुआ मामला

महिला की मांग है कि आरोपी युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जबरन अवैध संबंध बनाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. पुलिस का कहना है मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः मधेपुरा में धुनाई मशीन में फंसा युवक का हाथ, रजाई बनाते कटकर अलग हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Gopalganj News, Love Affair, Blackmailing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com