प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्णिया:
बिहार में पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अपराधियों ने अररिया जिले के हरिपुर कला पंचायत के सरपंच सत्येन्द्र कुमार यादव उर्फ सचिन (35) की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, सचिन शुक्रवार रात बनमनखी से अपने घर लौट रहे थे तभी धरहरा मखनाहा नहर पुल पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सचिन बनमनखी के हृदयनगर में दो गुटों में जमीनी विवाद सुलझाकर लौट रहे थे. पंचायत ने जिसके विरोध में फैसला सुनाया था, वह पक्ष फैसला मानने को तैयार नहीं था. इस दौरान दानोंे पक्षों में कहासुनी भी हुई थी.
पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
(इनपुट एजेंसी से भी)