विज्ञापन
This Article is From May 23, 2025

ये वही लोग हैं जो ... छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ बोल रहे लोगों को मंत्री की दो टूक

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने बीते दिनों 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया था. इस कार्रवाई को लेकर ही अब सियासी घमासान मचा हुआ है.

ये वही लोग हैं जो ... छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ बोल रहे लोगों को मंत्री की दो टूक
नक्सल के खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत बता रहे लोगों को बिहार के मंत्री की दो टूक
सीतामढ़ी:

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर कर दिए गए. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने नक्सलियों पर हुई इस कार्रवाई को अनुचित बताया है. भारतयी कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की इस प्रतिक्रिया पर अब बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है. 

जीवेश कुमार ने कहा कि जो लोग सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं ये वही लोग हैं जो कभी आतंकवादियों के लिए तो कभी नक्सलियों के लिए आंसू बहाते है. इनका चरित्र ही ऐसा है.इन लोगों ने भारत मां के कितने सपूतों को शाहिद कर दिया, जब हमारी सरकार कार्रवाई कर रही है तो इन लोगों के आंसू बह रहे हैं. ये  किसके लिए रो रहें हैं, इनके चरित्र में खुद ही इस तरह का प्रमाण मिलता है. इनके घड़ियाली आंसू बहाने से कुछ नहीं होगा गृहमंत्री का संकल्प है, भारत से नक्सलवाद को मिटाना है. और सरकार इसे पूरा करके ही रुकेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Minister, Naxal, Encounter With Naxal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com