विज्ञापन

बिहार सरकार का बड़ा निर्णय, विक्रमशिला सेतु निर्माण तक आम लोगों के लिए नाव सेवा पूरी तरह फ्री 

बिहार में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद सरकार ने भागलपुर-नवगछिया के बीच आम नागरिकों के लिए नाव सेवा को पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है. 

बिहार सरकार का बड़ा निर्णय, विक्रमशिला सेतु निर्माण तक आम लोगों के लिए नाव सेवा पूरी तरह फ्री 
भागलपुर-नवगछिया के बीच नाव सेवा को पूरी तरह निःशुल्क हो गई है.

Bihar News: बिहार में भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाली जीवन रेखा 'विक्रमशिला सेतु' का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस संकट की घड़ी में बिहार सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए नावों के परिचालन को पूर्णतः नि:शुल्क कर दिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक पुल पर आवागमन सामान्य नहीं हो जाता, तब तक किसी भी नागरिक से नाव का किराया नहीं लिया जाएगा.

निर्माण कार्य और सुरक्षा पर सरकार की नजर

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है. सरकार ने पुल के पुनर्स्थापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है और उम्मीद जताई है कि 30 नवंबर से पहले पुल का उद्घाटन कर दिया जाएगा. साथ ही, निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित कार्यकारी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है.

विकास कार्यों को मिलेगी गति

पुल टूटने के कारण 16 जिलों का संपर्क प्रभावित हुआ है, जिससे लाखों लोग परेशान हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सैन्य नेतृत्व के साथ पुल के त्वरित निर्माण पर चर्चा की है. इसके अतिरिक्त, श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को पुख्ता करने और भागलपुर व मुंगेर गंगा पथ से जुड़ी समस्याओं को तत्काल सुलझाने के आदेश दिए गए हैं.

सरकार की प्राथमिकता विक्रमशिला विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने के साथ ही क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है. नाव सेवा को फ्री करके सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पुल के निर्माण के दौरान जनता पर आर्थिक बोझ न पड़े.

यह भी पढ़ें- 

भागलपुर विक्रमशिला सेतु हादसाः पहले ही पता चल गया था गिरनेवाला है पुल, DM ने बताया कैसे बची लोगों की जान

मदन राठौड़ के खिलाफ कोर्ट जाएंगे बेनीवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर आया गुस्सा, बोले- मैं नोटिस दूंगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com