विज्ञापन

बिहार: भागलपुर में नई पहल, बरारी घाट पर मात्र ₹50 में 'जीविका दीदी' खिलाएंगी भरपेट भोजन

बिहार में भागलपुर के बरारी घाट पर अब यात्रियों को ₹50 में जीविका दीदी की रसोई से भरपेट भोजन मिलेगा. साथ ही किसानों के लिए मुफ्त नाव सेवा और क्रूज परिचालन शुरू किया गया है, जिससे नवगछिया और भागलपुर के बीच आवाजाही बेहद आसान होगी.

बिहार: भागलपुर में नई पहल, बरारी घाट पर मात्र ₹50 में 'जीविका दीदी' खिलाएंगी भरपेट भोजन
भागलपुर के बरारी घाट पर अब यात्रियों को ₹50 में जीविका दीदी की रसोई से भरपेट भोजन मिलेगा.

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के बरारी घाट पर अब यात्रियों और किसानों के लिए सफर के साथ-साथ सुलभ भोजन की भी बेहतरीन व्यवस्था हो गई है. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की पहल पर यहां 'जीविका दीदी' की सामुदायिक रसोई का शुभारंभ किया गया है, जहां मात्र 50 रुपए में पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

यात्रियों और किसानों के लिए मुफ्त नाव सेवा

प्रशासन ने भागलपुर और नवगछिया के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए सरकारी स्तर पर निःशुल्क नाव सेवा शुरू की है. विशेष रूप से किसान भाइयों की मदद के लिए दो बड़ी नावें तैनात की गई हैं, जो सब्जी, दूध और फल जैसे कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का काम करेंगी. यह व्यवस्था सुबह 5:00 और 5:30 बजे से ही उपलब्ध रहेगी, ताकि किसान अपना माल समय पर मंडी पहुँचा सकें.

क्रूज का सफर और निर्धारित दरें

गंगा की लहरों पर सफर को और सुगम बनाने के लिए क्रूज ऑपरेटरों को भी मंजूरी दी गई है. इसके लिए किराया बेहद किफायती रखा गया है.वयस्क: 50 रुपए प्रति व्यक्ति, बच्चे (12 वर्ष से कम): 25 रुपए प्रति बच्चा. वाहन, बाइक और साइकिल के लिए भी प्रशासन द्वारा उचित दरें तय कर दी गई हैं.

घाटों पर सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर पेयजल, शौचालय और नियंत्रण कक्ष (Control Room) की व्यवस्था की गई है. आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस और रात के समय पर्याप्त रोशनी का भी प्रबंध किया गया है.

सुरक्षा कारणों से समय पर पाबंदी

किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने शाम 5:00 बजे के बाद नावों के परिचालन पर रोक लगा दी है. जिलाधिकारी के अनुसार, सूर्यास्त के बाद तकनीकी खराबी आने पर रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई होती है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह समय सीमा तय की गई है. 

यह भी पढ़ें- मरुधरा को बड़ी सौगात: शेखावत ने राजस्थान के लिए मंजूर कराए 4800 करोड़, बोले- अब घर-घर पहुंचेगा पानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com