प्रतीकात्मक तस्वीर
बेतिया:
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जाली नोट कारोबार के सरगना अबी मुहम्मद को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, अबी भारत की सीमा में प्रवेश करने के फिराक में था, तभी गुप्त सूचना के आधार पर उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया.
पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षो से जाली नोट के कारोबार में अबी फरार था. कुछ दिनों पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पकड़े गए 49 लाख के जाली नोट और रक्सौल में पकड़े गए 25 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी.
अबी हुसैन नेपाल के सिमरौनगढ़ का रहने वाला बताया गया है. पुलिस गिरफ्तार अबी से लगातार पूछताछ कर रही है. सूत्रों का कहना है कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अबी का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से तो नहीं है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar, West Champaran, Fake Note