विज्ञापन

Bihar: यूपी कैडर का IPS, NIA का कार्ड, खाकी वर्दी का रौब... औरंगाबाद में फर्जी अफसर की खुल गई पोल

जब व्यवसायी ने दोबारा पैसे देने से इनकार किया तो फर्जी अफसर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. सूचना पर आई पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की तो सारे राज खुलकर सामने आ गए.

Bihar: यूपी कैडर का IPS, NIA का कार्ड, खाकी वर्दी का रौब... औरंगाबाद में फर्जी अफसर की खुल गई पोल
बिहार के औरंगाबाद में IPS अफसर बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और धमकी देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने फर्जी आईपीएस बनकर ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से NIA, CIA और भाजपा का चुनावी कार्ड समेत कई अन्य कार्ड बरामद किए गए हैं. उसके पास से पुलिस की वर्दी भी मिली है. वह खुध को यूपी कैडर का आईपीएस अफसर बताकर पैसों की मांग करता था. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

व्यापारी को कॉल कर धमकाया

पुलिस के अनुसार, दाउदनगर के कपड़ा कारोबारी उत्तर दरवाजा मोहल्ला, वार्ड संख्या-10 निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश शुक्ला बताते हुए खुद को यूपी कैडर का आईपीएस अधिकारी बताया. बाद में मुलाकात के दौरान उसने अपना आई कार्ड भी दिखाया, जिससे प्रभावित होकर व्यवसायी ने उस पर विश्वास कर लिया. आरोप है कि परिचय बढ़ाने के बाद उक्त व्यक्ति ने किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए पैसों की मांग की.

उसके पद के प्रभाव में आकर राकेश कुमार ने 15 मार्च को दो किस्तों में 37,000 और 10,000 रुपये (कुल 47,000 रुपये) ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते में भेज दिए. मामले का खुलासा तब हुआ, जब 2 अप्रैल को आरोपी अचानक राकेश कुमार की दुकान पर पहुंच गया और दोबारा आईपीएस अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए 20 हजार रुपये की अवैध मांग करने लगा.

दोबारा पैसे मांगा तो पता चला फर्जीवाड़ा

जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार किया तो अफसर होने का रौब दिखाने वाला राजेश शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. दुकान पर हो रहे हंगामे को सुनकर आसपास के लोग और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो उसकी सारी असलियत सामने आ गई. 

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है. दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और जालसाजी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से सीआईए, एनआईए, भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्ड, मानवाधिकार का नियुक्ति पत्र, खाकी वस्त्र, सहित कई अन्य अवैध दस्तावेज मिले हैं. (आदित्य कुमार के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं- 

Bihar: किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, सरपंच की मुहर और क्लोन थंब बरामद

ट्रेन की छत से धड़ाधड़ गिरने लगीं शराब की बोतलें, सत्याग्रह एक्सप्रेस का ये वीडियो खोल रहा बिहार में शराबबंदी की पोल

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Aurangabad News, Aurangabad Fake IPS Officer Arrested, Fake IPS Officer Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com