विज्ञापन

बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, पटना AIIMS में शुरू होंगी नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, 200 नए बेड भी जुड़ेंगे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना एम्स का निरीक्षण कर इसके विस्तार के लिए 24 एकड़ अतिरिक्त भूमि 15 दिनों में देने का निर्देश दिया. इस विस्तार से अस्पताल में 200 नए आईसीयू बेड, कैंसर और लीवर ट्रांसप्लांट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं जुड़ेंगी.

बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, पटना AIIMS में शुरू होंगी नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, 200 नए बेड भी जुड़ेंगे
पटना AIIMS में शुरू होंगी नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
  • पटना एम्स के विस्तार के लिए 24 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी.
  • एम्स में 200 नए आईसीयू बेड और कई नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू की जाएंगी.
  • पटना एम्स से नाथूपुर 4-लेन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

बिहार सरकार ने एम्स पटना के बड़े विस्तार को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को एम्स पटना का निरीक्षण किया और संस्थान के विभिन्न विभागों का जायजा लिया. उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की नई इमारत का निरीक्षण किया. इसके बाद नाभिकीय चिकित्सा (न्यूक्लियर मेडिसिन) विभाग सहित कई अन्य विभागों का भ्रमण किया और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली. 

पटना AIIMS का होगा विस्तार

पटना AIIMS के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एम्स पटना के विस्तार के लिए बिहार सरकार 24 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराएगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि विस्तार कार्य जल्द शुरू हो सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्तार के बाद एम्स पटना में 200 नए आईसीयू बेड जोड़े जाएंगे और कई नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू की जाएंगी.

अब इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जाने की झंझट खत्म!

साथ ही ट्रॉमा सेंटर, कैंसर उपचार, लीवर ट्रांसप्लांट सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि एम्स पटना के विस्तार से बिहार के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अपने राज्य में ही उपलब्ध होंगी. इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों की दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों पर निर्भरता काफी हद तक कम होगी. 

पटना एम्स से नाथूपुर 4-लेन का काम जल्द होगा पूरा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना एम्स से नाथूपुर तक प्रस्तावित चार लेन सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को अस्पताल तक आने-जाने में काफी सुविधा होगी. सम्राट चौधरी ने बर्न मरीजों के उपचार को और प्रभावी बनाने के लिए एम्स में स्किन स्टोरेज (त्वचा भंडारण) की व्यवस्था विकसित करने में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. 

इसके अलावा सीएम सम्राट चौधरी ने ऑन्कोलॉजी विभाग, एनाटॉमी विभाग और ओपीडी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. एम्स परिसर स्थित तालाब का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने उसके जीर्णोद्धार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाब को पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन एवं आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यह लोगों के लिए एक सुंदर और उपयोगी स्थल बन सके. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार एम्स, पटना के विकास से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों में सक्रिय सहयोग करेगी, ताकि बिहार में आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा सके.

यह भी पढे़ं-

पढ़ाई के समय प्यार, फिर शादी, अब BDO पति के 'दूसरी महिला से अवैध संबंध' ने ली पत्नी की जान?

DSP के प्रमोशन के दावे को सम्राट के मंत्री ने क्यों नकारा? भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM को देंगे विस्तृत जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Cm News, Patna Aiims, AIIMS Patna, Bihar CM Samrat Choudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com