Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अपील के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samat Chaudhary) ने डीजल और पेट्रोल की बचत के लिए बुधवार को कई फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री ने न केवल अपने काफिले में बदलाव किया है, बल्कि सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों के लिए भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
वर्क फ्रॉम होम और 'नो व्हीकल डे' पर जोर
मुख्यमंत्री ने ईंधन की खपत को कम करने के लिए सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम (WFH) को बढ़ावा देने की सलाह दी है. इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों से सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे' मनाने की अपील की है, ताकि व्यक्तिगत वाहनों का उपयोग कम हो सके.
CM के कारकेड में कम होंगी गाड़ियां
मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि अब उनके कारकेड में वाहनों की संख्या कम रखी जाएगी. उन्होंने मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी यह अपील की है कि वे किसी भी कार्यक्रम में बिना अतिरिक्त वाहनों के शामिल हों.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने डीजल, पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील की है। इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 13, 2026
• मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया है।
• माननीय मंत्री गण, निगम बोर्ड…
सरकारी बैठकों और खान-पान में बदलाव
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने अब सरकारी बैठकों में शारीरिक मौजूदगी के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से आयोजित करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकारी कैंटीन में पाम ऑयल के कम से कम इस्तेमाल का आदेश भी दिया है.
जनता से पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल की अपील
सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए जनता से आग्रह किया है कि वे मेट्रो, बस, ऑटो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करें.
ये भी पढ़ें:- CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: जारी हो गया CBSE रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं