विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2018

मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम रेप कांड: नीतीश कुमार ने दिए CBI जांच के आदेश

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में स्थित शेल्टर होम में 29 बच्चियों से रेप के मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम रेप कांड: नीतीश कुमार ने दिए CBI जांच के आदेश
मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम रेप केस मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए
  • 29 बच्चियों से रेप के मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए
  • संसद में विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस मामले को उठाया था
  • राजनाथ ने कहा था कि अगर राज्य सरकार अनुशंसा करेगी तो कराएंगे CBI जांच
पटना: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में स्थित शेल्टर होम में 29 बच्चियों से रेप के मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पुलिस महानिदेशक के. एस. द्विवेदी ने बताया कि बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है. पीड़ित बच्चियों ने अपने एक साथी की हत्या कर शव को परिसर में दफनाने का आरोप लगाया है. इसे लेकर शेल्टर होम में सोमवार को खुदाई की गई. ऐसे में सवाल उठता है कि कैसे प्रशासन की नाक के नीचे इस शेल्टर होम में बच्चियों से इस वारदात को अंजाम दिया गया और कई दिनों तक किसी को कुछ पता भी नहीं चला? 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में नीतीश सरकार के मंत्री के पति पर लगे गंभीर ये आरोप

इससे पहले विपक्ष इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा था जिस पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने कहा था कि 'बिहार पुलिस ऐसा महसूस नहीं कर रही है क्योंकि हम अपने अबतक के अनुंसाधन से संतुष्ट हैं'. उन्‍होंने कहा था कि मैं अपनी जांच से पूरी तरह संतुष्ट हूं. मुझे इसमें कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है इसलिए नहीं लगता कि सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराय जाने की जरूरत है. यह पूछे जाने पर कि केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि अगर राज्य सरकार इसके लिए अनुशंसा करती है तो सीबीआई से जांच करायी जाएगी, द्विवेदी ने कहा कि राज्य सरकार का इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है. 

एक कैंपस के भीतर 29 बच्चियों के साथ बलात्कार होता रहा, बिहार सोता रहा

गौरतलब है बिहार विधानमंडल में तथा संसद में विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस मामले को उठाया था. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह कहा था कि अगर राज्य सरकार अनुशंसा करती है तो सीबीआई जांच करायी जाएगी.

VIDEO: मुजफ्फरपुर में 29 लड़कियों से रेप की पुष्टि
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar CM Nitish Kumar, CBI Investigation, Muzaffarpur Shelter Home Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com