नीतीश ने कहा, फरक्का बैराज गंगा नदी में गाद जमा कर रहा है और उसके प्रवाह प्रभावित कर रहा है (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यह कहते हुए केंद्र से फरक्का बैराज को बंद करने की जोरदार मांग की कि उसकी कोई उपयोगिता नहीं है और उसकी वजह से हर साल राज्य में बाढ़ आती है. उन्होंने इलाहाबाद-हल्दिया जलमार्ग पर बक्सर और उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जलाशय का भी विरोध किया.
नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, 'हमने पिछली यूपीए सरकार से पश्चिम बंगाल में फरक्का बैराज को बंद करने की मांग की थी. मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी कहा है कि फरक्का बांध से गंगा नदी में भारी गाद जमा हो रहा है और यह बिहार में हर साल भारी बाढ़ की बड़ी वजह है.'
उन्होंने अपनी दलील के पक्ष में कहा, 'कई विशेषज्ञों ने भी फरक्का बांध की हानियों की ओर संकेत किया है. इस बैराज के निर्माण में शामिल रहे पश्चिम बंगाल के मूल अभियंता ने इसका विरेाध किया था और उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए बाध्य किया गया.' उन्होंने 'लोक संवाद' कार्यक्रम के बाद कहा, 'मैंने हर मंच पर फरक्का बैराज के विरुद्ध अपनी मांग रखी है क्योंकि यह गंगा नदी में गाद जमा कर रहा है और इस विशाल नदी के प्रवाह को प्रभावित भी कर रहा है.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं