विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2019

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल करेंगे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार

केंद्र सरकार में शामिल होने का ऑफर ठुकराने के बाद नीतीश कुमार अब बिहार सरकार का विस्तार करने जा रहे हैं. नीतीश रविवार को अपने मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल करेंगे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार
नीतीश कुमार.
पटना:

केंद्र सरकार में शामिल होने का ऑफर ठुकराने के बाद नीतीश कुमार अब बिहार सरकार का विस्तार करने जा रहे हैं. नीतीश रविवार को अपने मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार. कुछ नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा. बिहार से दो मंत्री दिनेश चंद्र यादव और ललन सिंह सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफ़ा दे चुके हैं. आपको बता दें कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने साफ कहा कि वे भाजपा के साथ हैं लेकिन मंत्रिमंडल में सांकेतिक रूप से शामिल होने के औपचारिक न्योते को स्वीकार करने के प्रस्ताव पर उनकी पार्टी के लोगों ने अपनी सहमति नहीं दी. नीतीश इस बात को लेकर ख़फा दिखे कि अकाली दल, जिसके दो संसद हैं, उसे और पासवान जिनके छह संसद हैं, की पार्टी का भी एक-एक कैबिनेट मंत्री बनाया गया जबकि उनकी पार्टी जेडीयू के 16 संसद हैं और उसके लिए भी इतनी ही जगह मंत्रिमंडल में रखी गई. 

BJP का ऑफर नीतीश कुमार को नामंजूर, नई मोदी सरकार में JDU से नहीं बनेगा कोई मंत्री

नीतीश कुमार के एक कैबिनेट के पद के न्योते को न मानने के पीछे कई कारण हैं. उनमें सबसे पहला कारण उनकी अपनी पार्टी में संसदों की नाराजगी प्रमुख है. लेकिन इससे भी ज्यादा नीतीश कुमार उस फ़ॉर्मूला से परेशान हैं जिसमें भाजपा कोई निर्णय लेकर सहयोगियों पर थोपने की नीति पर चलने लगी है. भविष्य में खास तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव में अगर यही फॉर्मूला दोहराया गया तो उनको लेने के देने पड़ सकते हैं. इसलिए मंत्रिमंडल में शामिल न होने का फैसला सार्वजनिक कर नीतीश कुमार ने भाजपा को साफ़-साफ़ संकेत दे दिया कि उनके ऊपर भाजपा का निर्णय मानने की कोई बाध्यता नहीं है.  

VIDEO : नीतीश ने बिहार की जनता को दिया धन्यवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Bihar, Bihar Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com