विज्ञापन

Bihar: अब मुख्यमंत्री सुनेंगे जनता की शिकायतें, सम्राट चौधरी ने शुरू किया सहयोग कार्यक्रम

बिहार सरकार ने लोगों की लंबित शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय ‘सहयोग’ कार्यक्रम की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका शुभारंभ करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए.

Bihar: अब मुख्यमंत्री सुनेंगे जनता की शिकायतें, सम्राट चौधरी ने शुरू किया सहयोग कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों कि शिकायत सुनी.

Bihar News: बिहार सरकार ने आम लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान करने के लिए राज्य स्तरीय ‘सहयोग' कार्यक्रम शुरू किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया. इस पहल का मकसद उन शिकायतों का समाधान करना है जिनका निपटारा जिला स्तर पर नहीं हो पाया है. अब ऐसे मामलों की सुनवाई सीधे राज्य स्तर पर की जाएगी.

मुख्यमंत्री सचिवालय में हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बने आवेदन प्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया. उन्होंने देशरत्न मार्ग से आवेदन प्राप्ति केंद्र तक बनाए गए ‘सहयोग पथ' का भी लोकार्पण किया. सरकार का कहना है कि इससे लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने और उनकी स्थिति जानने में आसानी होगी.

पहले दिन 129 शिकायतें पहुंचीं

कार्यक्रम के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में कुल 129 आवेदन मिले. इनमें से 100 लोग खुद उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

हर महीने होगी सुनवाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष और समय पर समाधान होना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कॉल करके भी जानकारी ली जा सकती है. यह कार्यक्रम अब हर महीने के दूसरे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

पटना से 4 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, दिल्ली NCR जैसे बनेगा बिहार रूट, आरा- गयाजी, बेगूसराय जैसे 16 शहर होंगे कनेक्ट

DSP सुनिधि कुमारी: पिता का सपना पूरा करने के लिए पहनी खाकी वर्दी, 2 बार फेल होकर भी नहीं हारी हिम्मत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samrat Choudhary, Bihar Chief Minister, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com