विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2018

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ मामला दर्ज

राय पर आरोप है कि उन्होंने नरपतगंज उच्च विद्यालय में आयोजित सभा में भड़काऊ भाषम दिया. राय के खिलाफ नरपतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है.

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ मामला दर्ज
उपचुनाव में मतदान देने लाइन खड़े मतदाता
  • स्कूल में आयोजित सभा में दिया था भाषण
  • पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
  • पुलिस उस दिन हुए वीडियो रिकार्डिंग की भी कर सकती है जांच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अररिया: चुनावी सभा में भड़काऊ भाषण देने की वजह से बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. गौरतलब है कि राय ने बिहार के अररिया में पिछले शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद ही उनके ऊपर चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया है. राय पर आरोप है कि उन्होंने नरपतगंज उच्च विद्यालय में आयोजित सभा में भड़काऊ भाषम दिया. राय के खिलाफ नरपतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच आज उपचुनाव के लिए मतदान

उनके खिलाफ यह मामला अररिया के जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा के निर्देश पर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी ने यह मामला दर्ज कराया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस मामले में उस दिन नरपतगंज के उच्च विद्यालय में आयोजित सभा की वीडियोग्राफी की भी जांच कर सकती है. गौरतलब है कि बीते कुछ समय से लोकसभा की यह सीट खाली थी. इस सीट पर जदयू और राजद के बीच सीधी भिडंत मानी जा रही है. कुछ दिन पहले ही जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने भी इस उपचुनाव को काफी अहम बताया था.

VIDEO: उपचुनाव में वोटिंग के लिए घर से निकले लोग.


यादव के अनुसार इस सीट पर जदयू के लिए जीत दर्ज नामुकिन की तरह है. उन्होंने कहा था कि जिस तरह से महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार ने धोखा किया था अब जनता उन्हें इसका जवाब देने के मूड में है. (इनपुट  भाषा से) 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com