विज्ञापन

बिहार: तड़पता रहा घायल लेकिन नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिर में ठेले पर लादकर पहुंचाया अस्पताल 

भोजपुर जिले के आरा में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी लापरवाही सामने आई है. जहां सड़क दुर्घटना में घायल युवक को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया. भोजपुर से सैयद मेराज मकबूल की रिपोर्ट

बिहार: तड़पता रहा घायल लेकिन नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिर में ठेले पर लादकर पहुंचाया अस्पताल 
भोजपुर जिले के आरा में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी लापरवाही सामने आई है.

Bihar News: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और इमरजेंसी सेवाओं की पोल खोलती एक विचलित करने वाली तस्वीर आरा से सामने आई है. जहां एक ओर सरकार 'हाईटेक' सेवाओं का दावा करती है वहीं हकीकत यह है कि एक तड़पते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई. आखिर में मानवता के नाते स्थानीय लोगों ने युवक को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया.

जानें क्या है पूरी घटना 

घटना नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मोड़ की है. अरवल जिले के बलिदाद का रहने वाला राकेश कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़प रहा था. उसे तत्काल इलाज की जरूरत थी. हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा 102 पर कई बार फोन किया. 20 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई मदद नहीं पहुंची तो लोगों ने आपातकालीन सेवा 112 को भी डायल किया. लेकिन बात यह है कि दोनों ही महत्वपूर्ण सेवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पाईं. 

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों ने ठेले को ही बनाया एंबुलेंस 

जब चारों तरफ से निराशा हाथ लगी तो स्थानीय लोगों ने हिम्मत नहीं हारी. सिस्टम की बेरुखी देख लोगों ने सड़क किनारे से एक ठेला लिया और घायल राकेश को उसी पर लिटाकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े. सड़क पर ठेले पर लदे घायल की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को कोस रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

जयपुर में आसमान से बरसी 'आफत', देर रात आंधी-बारिश का कहर, बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बीजेपी विधायक और दलित अधिकारी के बीच हाथापाई में किसने किसको पीटा? पता लगाने के लिए एक साथ शुरू हुई 2 जांच

लेखक के बारे में
img
सौरभ कुमार मीणा
Trainee Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ara News .Bhojpur .Health System .Bihar Police .Ambulance Crisis .Humanity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com