विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2018

रोहतास जिले में दिवाली पर अपने घर आए सेना के जवान ने आत्महत्या की

मृतक जवान गगन दीप उर्फ छोटू पंजाब के संगरूर में सेना में ईएमई में नायक के पद पर कार्यरत थे

रोहतास जिले में दिवाली पर अपने घर आए सेना के जवान ने आत्महत्या की
प्रतीकात्मक फोटो.
डेहरी आन सोन: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थानाक्षेत्र के महादेवा गांव में सेना के एक जवान ने सोमवार को अपने घर के एक कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

डेहरी नगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक जवान का नाम गगन दीप उर्फ छोटू है जो कि पंजाब के संगरूर में सेना में ईएमई में नायक के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने बताया कि गगन दीप दिवाली पर अपने घर आए थे.

धर्मेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com