विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

बिहार : विक्षिप्त युवक ने खुद को लगाई आग, जिंदा जला

मुफस्सिल थाना के प्रभारी एस के झा ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और हाल ही में उसके परिजन एक चिकित्सक से इलाज कराकर वापस लौटे थे. 

बिहार : विक्षिप्त युवक ने खुद को लगाई आग, जिंदा जला
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बेगूसराय: बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने ही शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक अपने घर से मंदिर में पूजा करने आया था. पुलिस के अनुसार, बड़ी एग गांव के रघुदास टोला निवासी अरुण शर्मा का पुत्र अमूल कुमार (18 वर्ष) सुबह अपने घर से गांव में स्थित शिव मंदिर में पूजा करने आया. इसी दौरान उसने खुद अपने ही शरीर में आग लगा ली. कुछ देर बाद मंदिर आए लोगों ने देखा कि एक युवक आग में जल रहा है. लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. आग से बुरी तरह जल जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें : बक्सर के डीएम ने की थी खुदकुशी, अब उनके OSD ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुफस्सिल थाना के प्रभारी एस के झा ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और हाल ही में उसके परिजन एक चिकित्सक से इलाज कराकर वापस लौटे थे. 

VIDEO : मनचलों की हरकत से परेशान पति-पत्नी ने की खुदकुशी​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com