विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2025

बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक लगी आग, कोई घायल नहीं

करीब 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, इसके बाद पूरी स्थिति नियंत्रण में आने पर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया. रेलवे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.

बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक लगी आग, कोई घायल नहीं
  • बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की तीसरी बोगी में विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच आग लग गई थी.
  • लोको पायलट ने आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत ट्रेन को रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टला.
  • यात्रियों ने ट्रेन रुकते ही बोगियों से कूदना शुरू किया, लेकिन कोई गंभीर चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यह घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच, कालाझरिया गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं. जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन रुकते ही यात्री डर के मारे बोगियों से कूदने लगे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया. आग लगने की वजह ट्रेन की बोगी के नीचे छक्का (अंडर गियर) से उठती चिंगारी बताई जा रही है.

करीब 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, इसके बाद पूरी स्थिति नियंत्रण में आने पर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया. रेलवे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com