बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की तीसरी बोगी में विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच आग लग गई थी. लोको पायलट ने आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत ट्रेन को रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टला. यात्रियों ने ट्रेन रुकते ही बोगियों से कूदना शुरू किया, लेकिन कोई गंभीर चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.