संसद की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
बिहार से राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन आज सभी छह उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. इन सीटों के लिए आगामी 23 मार्च को चुनाव होना था लेकिन छह सीटों के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने ही नामांकन दायर किया, लिहाजा अब 23 मार्च को चुनाव नहीं होंगे. बिहार विधानसभा के सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी रामश्रेष्ठ राय द्वारा जिन उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया उनमें राजग की ओर से रवि शंकर प्रसाद, वशिष्ठ नारायण सिंह एवं महेंद्र प्रसाद और महागठबंधन की तरफ से मनोज झा, अखिलेश प्रसाद सिंह और अशफाक करीम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 4 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ यह राज्यसभा कैंडिडेट हो सकते हैं सबसे अमीर
गौरतलब है कि इन उम्मीदवारों ने 12 मार्च को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. जदयू के अनिल कुमार साहनी, वशिष्ठ नारायण सिंह एवं महेंद्र प्रसाद, भाजपा के धमेंद्र प्रधान एवं रविशंकर प्रसाद का कार्यकाल आगामी 2 अप्रैल को पूरा होने और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर जदयू के अली अनवर की सदस्यता समाप्त किए जाने से बिहार से राज्यसभा की ये सीटें खाली हुई थी.
VIDEO: बीजेपी ने राज्यसभा के लिए घोषित किया नाम.
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में अभी राजद के 79, जदयू के 69, भाजपा के 52, कांग्रेस के 27, भाकपा माले के तीन, लोजपा एवं रालोसपा के दो-दो, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं