विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

मध्य प्रदेश: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, सरेआम किया पुलिसवालों पर हमला

विजयपुर में रेत माफिया ने बीच सड़क पर सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की और मारपीट के बाद अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाकर भी ले गए.

मध्य प्रदेश: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, सरेआम किया पुलिसवालों पर हमला
विजयपुर में रेत माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला.
भोपाल:

मध्यप्रदेश के रेत माफियाओं पर कानून का कोई ज़ोर नहीं है. यहां विजयपुर में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं. रेत माफियाओं की ओर से कुछ पुलिसवालों पर हमला करने की जानकारी सामने आई है. उन्होंने दिन दहाड़े कुछ पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. रेत माफिया ने बीच सड़क पर सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की. विजयपुर के गढ़ी चेक पोस्ट पर ये वारदात हुई है. मारपीट के बाद रेत माफिया अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाकर भी ले गए.

इलाके में पिछले कुछ दिनों में रेत माफिया की ओर से कई आक्रामक घटनाएं हुई हैं. इलाके में 15 दिन पहले भी एसडीएम और तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई थी. कुछ दिनों पहले सिंगरौली में अवैध रेत खनन और परिवहन के मामले में कार्रवाई करने गई खनिज विभाग की टीम पर खनन माफिया के इशारे पर ग्रामीणों ने हमला बोला था. घटना में खनिज इंस्पेक्टर कपिल मुनि शुक्ला और तीन कर्मचारी घायल हो गए. इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान आरोपी रेत भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां भी छुड़ा ले गए.

Video: मध्य प्रदेश : किराए की जमीन पर खेती कर रहे किसान पति-पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Sand Mining Mafia, Madhya Pradesh Police, Sand Mafia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com