भोपाल:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली बिल को लेकर हुए विवाद में बुधवार को दो युवकों ने बिजली विभाग के सब इंजीनियर (उपयंत्री) कमलाकर बराठे (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी हैं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं.
नगर पुलिस अधीक्षक भारतेंदु शर्मा ने बताया कि बजरिया थाना क्षेत्र के चांदबड़ बिजली दफ्तर में दो युवकों संतोष और निहाल विश्वकर्मा का बिजली कर्मचारियों से बिल को लेकर विवाद हुआ.
बिजली बिल 1038 रुपये का था, इस बिल को लेकर कर्मचारियों से हो रहे विवाद के बीच सब इंजीनियर बराठे दोनों युवकों को अपने कक्ष में बुला लिया.
शर्मा के मुताबिक, दोनों युवकों का बराठे से भी विवाद हुआ और दोनों ने उनकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी. जब तक अन्य कर्मचारी बीच-बचाव के लिए पहुंचते तब तक बराठे बुरी तरह घायल हो चुके थे, बराठे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मध्य प्रदेश, भोपाल, बिजली बिल विवाद, कमलाकर बराठे, बिजली इंजीनियर, Madhya Pradesh, Bhopal, Electricity Bill, Kamlakar Barathe, Electricity Engineer