विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2017

बेंगलुरु फिर शर्मसार : बीच सड़क पर महिला से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई घटना

बेंगलुरु में पिछले कुछ महीनों के दौरान छेड़खानी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं
  • पश्चिम बेंगलुरु के विजयनगर इलाके की घटना
  • स्कूटर की पिछली सीट पर बैठे शख्स ने महिला को दबोचने की कोशिश की
  • पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में सरेराह एक महिला के साथ स्कूटर पर बैठे शख्स द्वारा छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. पश्चिम बेंगलुरु के विजयनगर इलाके में शाम के वक्त रिकॉर्ड हुई फुटेज में नजर आ रहा है कि दो महिलाओं एक सुनसान सी संकरी सड़क पर जा रही हैं. वहां रोशनी भी काफी कम है. तभी एक स्कूटर पीछे से आता है और जब वह महिलाओं के पास से गुजरता है तो स्कूटर की पिछली सीट पर बैठा शख्स उनमें से एक महिला को दबोचने के लिए अपना हाथ बढ़ाता है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है. हालांकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वे दोषियों की तलाश कर रहे हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एमएन अनुचेठ ने कहा कि हम पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं और उसकी भी जिसने यह वीडियो अपलोड किया है. इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह छेड़खानी का मामला है या लूटपाट की कोशिश का.

पिछले कुछ महीनों के दौरान बेंगलुरु में महिलाओं से छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. नए साल की संध्या पर बेंगलुरु के मध्य में स्थित एमजी रोड पर कई महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना से पूरे देश में गुस्से की लहर फैल गई थी. घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में दिखा था कि नशे में चूर लोगों ने महिलाओं का पीछा किया और उनके साथ छेड़खानी की.

यही नहीं उसी दिन एक अन्य घटना में बाइक सवार बदमाशों ने एक अन्य महिला के साथ छेड़खानी की और उसे सड़क पर धक्का देकरर गिरा दिया था. यह घटना एमजी रोड पर हुई वारदात से कई घंटे पहले हुई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेंगलुरु, Bengaluru, बेंगलुरु छेड़छाड़, महिला को दबोचा, Woman Groped, महिलाओं के खिलाफ अपराध, Crime Aaginst Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com