विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2016

बेंगलुरु : 1 करोड़ 35 लाख रुपये से भरी कैश वैन लेकर ड्राइवर हुआ फरार

बेंगलुरु : 1 करोड़ 35 लाख रुपये से भरी कैश वैन लेकर ड्राइवर हुआ फरार
  • पुलिस ने इस वैन और ड्राइवर को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई हैं.
  • पुलिस के मुताबिक़, कैश वैन में जीपीएस भी नहीं लगा हुआ था.
  • घटना के वक्‍त ड्राइवर सहित चार लोग कैश वैन में थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: बेंगलुरु शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके केजी रोड पर उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने खड़ी कैश वन को लेकर इसका ड्राइवर फरार हो गया.

बेंगलुरु पुलिस के डीसीपी एम.एन अनुचेथ ने बताया कि उस वक्त कैश वैन में एक करोड़ 34 लाख रुपये थे. इनमें 100 रुपये के एक लाख के नोट, जबकि बाक़ी 2,000 रुपये के थे.

पुलिस ने इस वैन और ड्राइवर को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई हैं. केजी रोड के साथ-साथ शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी मदद से कैश वैन को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है.

दरअसल, आज दोपहर एक बजकर दस मिनट और यह वारदात हुए. उस वक्त ड्राइवर सहित चार लोग कैश वैन में थे, जिनमें 2 सहायक और एक सुरक्षा कर्मी शामिल है.

जैसे ही कैश वैन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास रूकी तो दोनों सहायक बैंक में कैश लाने गए, जबकि सुरक्षाकर्मी नियम के मुताबिक बैंक के गेट पर खड़ा हो गया. इसी वक़्त ड्राइवर कैश वन स्टार्ट उसे लेकर भाग खड़ा हुआ.

पुलिस के मुताबिक़, कैश वैन में जीपीएस भी नहीं लगा हुआ था. कुछ महीने पहले पुलिस ने निर्देश दिए थे कि बैंकों के लिए कैश वन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले वाहनों में जीपीएस लगाया जाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेंगलुरु, कैश वन, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, नए नोट, Bengaluru, Cash Van, Bank Of Baroda, New Currency
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com