कर्नाटक के मैंगलोर शहर के लेडीहिल में नारायण गुरु सर्किल के पास पेट्रोल स्टेशन के पास मारुति 800 कार आग के गोले में तब्दील हो गई. शुक्र इस बात का रहा है कि कार में सवार तीनों लोग वक्त रहते नीचे उतर गए. कार को पेट्रोल भरने के लिए लेडीहिल में नारायण गुरु सर्किल के पास पेट्रोल स्टेशन पर लाया गया था. पेट्रोल स्टेशन में घुसने से पहले ही सड़क पर शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लग गई.
कल शाम को मैंगलोर शहर में पेट्रोल स्टेशन पर एक मारुति 800 कार में आग लग गई. कार को पेट्रोल भरने के लिए पेट्रोल स्टेशन पर लाया गया था. पेट्रोल पंप में घुसने से पहले ही सड़क पर शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई. #Car | #PetrolPump pic.twitter.com/WAlDWgeKiL
— NDTV India (@ndtvindia) November 11, 2024
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आग पर काबू पाने के लिए पास के पेट्रोल स्टेशन के कर्मचारियों ने अपने अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल किया. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें पेट्रोल पंप पर खड़ी कार कार में आग की जोरदार लपटें उठ रही है. वहीं आसमान में धुएं का गुबार छाया हुआ है. लोग कार की आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. जबकि सड़क से गुजर रहे लोग इस वाकये को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं