विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2016

बेंगलुरु : खुदरा बाज़ार रसल मार्किट में प्लास्टिक मनी से खरीदें फल और सब्ज़ी

बेंगलुरु : खुदरा बाज़ार रसल मार्किट में प्लास्टिक मनी से खरीदें फल और सब्ज़ी
बेंगलुरु: बेंगलुरु का सबसे पुराना खुदरा बाजार रसल मार्केट के सब्ज़ी और फलों के खुदरा व्यापारियों ने नोटबंदी की वजह से आई मंदी से निपटने के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड स्वीपिंग मशीन लगाई है.

आप एक किलो फल या सब्ज़ी का भुगतान इन कार्ड्स के जरिये कर सकते हैं. हालांकि, कुछ सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि उन्होंने 50 रुपये की स्लैब तैय की है यानी कम से कम 50 रुपये की खरीदारी पर ही इस सुविधा का लाभ ग्राहक बगैर किसी अतिरिक्त खर्चे के उठा सकते हैं.

रसेल मार्किट ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव इदरीस अहमद के मुताबिक 475  दुकानों में से सिर्फ 150 के आअस्पास दूकाने खुली हैं. नकदी की कमी कीवजह से न तो किसानों का भुगतान हो पा रहा था और न हीं आम लोग 50 या 100 या इससे भी कम की रकम का सामान खरीद पा रहे थे. ऐसे में बैंक की तरफ से पहल की गई और बगैर किसी अग्रिम भुगतान के बैंकों ने अपने मौजूद खाताधारियों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड स्वाइप मशीन दे दिए.

रसेल मार्केट में फिलहाल 35 के आसपास स्वाइपिंग मशीन आई हैं. इसके इस्तेमाल के तौर तरीको की जानकारी खुदरा व्यापारियों को दी जा रही है. ल-फूल और सब्जी जल्दी खराब हो जाते हैं, ऐसे में इन्हें ग्राहकों तक वक़्त रहते पहुंचाना बेहद ज़रूरी है. इसलिए व्यापारी उन सभी विकल्पों को तलाश रहे हैं जो उनके बाजार की रौनक लौटा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रसल मार्केट बेंगलुरु, रसल मार्केट में प्लास्टिक मनी, बेंगलुरु समाचार, नोटबंदी का असर, Russell Market Bangalore, Bangalore News, Plastic Money In Bangalore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com