विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2017

बेंगलुरू में बाइकर्स गैंग का आतंक, चाकू के बल पर युवक को लूटा, घटना CCTV में कैद

बेंगलुरू में बाइकर्स गैंग का आतंक, चाकू के बल पर युवक को लूटा, घटना CCTV में कैद
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि अपराधी युवक का मोबाइल फ़ोन और पर्स छीनकर भाग जाते हैं.
  • बाइक पर आए तीन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम.
  • पीड़ित युवक ने मामला दर्ज नहीं करवाया है.
  • सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच अपने स्‍तर पर शरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरू: बेंगलुरू शहर के विजयनगर इलाके में किस तरह बाइकर्स गैंग सक्रिय हैं, यह एक सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है.

फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक अपने घर के नज़दीक खड़ा था तभी एक के बाद एक तीन अपराधी बाइक पर वहां पहुंचते हैं.. इस युवक का मोबाइल फ़ोन और पर्स छीनकर भाग खड़े होते हैं.

हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें भी एक निजी सीसीटीवी फुटेज से ही इस घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित युवक ने मामला दर्ज नहीं करवाया है.

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच अपने स्‍तर पर शरू कर दी है. ये फुटेज बीते 9 फरवरी का है जो अब सामने आया है.

इस शहर में बाइकर्स गैंग ने कई बार एक ही दिन में आधा दर्जन से ज्‍यादा वारदातों को अंजाम दिया है. महिलाओं के गले और कान से सोने के आभूषण छीनकर भागने की कई वारदातें सामने आई हैं. इस साल महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटना भी काफी बढ़ी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेंगलुरू, विजयनगर, बाइकर्स गैंग, लूटपाट, बेंगलुरू पुलिस, Bengaluru, Bengaluru Police, Bikers Gang, Loot In Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com