बेलंदूर झील...
बेंगलुरु:
जहरीले झागों और इनमें लगने वाली आग की वजह से बदनाम बेंगलुरु शहर की बेलंदूर झील में आज एक महिला की कार घुस गई। जैसे ही रीती सिंह ने अपनी कार बेलंदूर झील के ऊपर बनी पुलिया पार कर यमलूर झील की तरफ मोड़ी, उनका संतुलन बिगड़ गया, क्योंकि बारिश की वजह से सड़क के किनारे की मिट्टी चिकनी हो गई थी और कार फिसलते हुए झील में जा घुसी।
झील में उगे जंगली पौधों के झाड़ में कार फंस गई और इस तरह इस महिला सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल की जान बची। स्थानीय पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और बाद में क्रेन की मदद से कार बाहर निकाली गई।
बेंगलुरु पुलिस के डीआईजी अभिषेक गोयल ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है और यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि इसके बाहर बनी सड़क पर चारदीवारी नहीं है।
कार को दलदल में फंसे देख वहां से गुजरते लोगों ने सोशल मीडिया कार्यकर्ता के तौर पर फटाफट स्मार्टफोन निकाल फोटोग्राफी शुरू कर दी जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम भी लगा।
पिछले हफ्ते की बारिश के बाद एक बार फिर इस झील से निकलने वाले झागों के तूफान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। झील के साथ-साथ आसपास के इलाके झाग से इस तरह घिरे जैसे इस इलाके में बर्फबारी हुई हो।
इस झील के आसपास बने अपार्टमेंट्स से गंदा और विषैला पानी सीधे झील तक पहुंचता है। ऐसे में यह काफी प्रदूषित हो चुकी है और जब भी बारिश होती है पूरा इलाका जहरीले झाग से पट जाता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं