विज्ञापन

नई कार पर 6 लाख तक की छूट, इस महीने ऑफर्स की लगी झड़ी, कंपनी धड़ाधड़ क्लियर कर रही स्टॉक

Volkswagen ने सितंबर में बड़ा धमाका किया है. कंपनी Tiguan पर 6 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. जबकि पुरानी Taigun पर 3.5 लाख तक की छूट दी जा रही है. जानिए सभी ऑफर्स.

नई कार पर 6 लाख तक की छूट, इस महीने ऑफर्स की लगी झड़ी, कंपनी धड़ाधड़ क्लियर कर रही स्टॉक
Taigun

अगर आप इस महीने कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. आप कार की खरीदारी पर 6 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं. यानी आप काफी कम कीमत में अपने घर चमचमाती नई कार ला सकते हैं. Volkswagen ने अपनी कारों पर सितंबर ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. इसमें पूरे 6 लाख रुपये तक के बड़े बेनिफिट्स शामिल हैं.

सबसे बड़ी डील्स Tiguan R-Line और पुराने MY2025 Taigun पर दी जा रही है. ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं. हालांकि, हर कस्टमर हर कंपोनेंट के लिए एलिजिबल नहीं होगा. साथ ही एक्सचेंज बोनस व स्क्रैपेज बोनस दोनों का फायदा एक साथ नहीं लिया जा सकता. इसके अलावा ये ऑफर्स शहर और डीलर के पास मौजूद स्टॉक के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं.

Tiguan R-Line: 6 लाख तक की छूट

Tiguan R-Line पर सितंबर का सबसे बड़ा पैकेज मिल रहा है. Volkswagen इस पर 3.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 2 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दे रहा है. इन तीनों को मिलाकर कुल छूट 6 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.

अगर ग्राहक पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करने के बजाय उसे स्क्रैप कराता है तो 2 लाख रुपये के एक्सचेंज बोनस की जगह सिर्फ 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिलेगा. इसका मतलब है कि पूरे 6 लाख रुपये का डिस्काउंट सिर्फ उसी ग्राहक को मिलेगा जो कैश, एक्सचेंज और लॉयल्टी तीनों ऑफर्स के लिए पूरी तरह एलिजिबल है. Tiguan R-Line की एक्स-शोरूम कीमत 45.73 लाख रुपये से शुरू होती है.

Taigun

Taigun

Taigun MY2025 की स्टॉक क्लियरेंस सेल

Taigun में मॉडल-ईयर स्टॉक के हिसाब से छूट में सबसे बड़ा फर्क देखने को मिलता है. MY2025 वाली कारों पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 1 लाख रुपये का लिक्विडेशन सपोर्ट मिल रहा है. एलिजिबल ग्राहक इसमें 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट भी जोड़ सकते हैं.

इससे इसका कुल मैक्सिमम पैकेज 3.5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. स्क्रैपेज स्कीम चुनने वाले ग्राहकों को 30,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस की जगह 20,000 रुपये मिलेंगे. वहीं MY2026 आउटगोइंग Taigun पर 1 लाख रुपये तक का कम कैश डिस्काउंट मिलता है. जिसके साथ एक्सचेंज/स्क्रैपेज और लॉयल्टी बेनिफिट्स लागू होते हैं.

हालांकि, अपडेटेड Taigun पर काफी कम ऑफर्स मिल रहे हैं. इसके GT Line वैरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है. जबकि टॉपलाइन AT और GT Plus DSG Sport पर 25,000 रुपये की छूट है. एलिजिबल वैरिएंट्स पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है. इसके साथ ही 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल सकता है. MY2025 Taigun खरीदने की सोच रहे ग्राहक के लिए मैन्युफैक्चरिंग ईयर काफी मायने रखता है. ये बड़ा डिस्काउंट असल में पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए दिया जा रहा है.

Virtus And Tayron पर भी डिस्काउंट

Virtus पर भी फायदा दिया जा रहा है. इस पर मिलने वाले कुल फायदा 1.55 लाख रुपये तक का है. MY2025 मॉडल्स पर 75,000 रुपये तक और MY2026 मॉडल्स पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही एलिजिबल ग्राहक 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट, और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट ले सकते हैं.

मैक्सिमम 1.55 लाख रुपये का पैकेज MY2025 Virtus Topline MT और AT पर लिया जा सकता है. इसमें 75,000 रुपये कैश, 30,000 रुपये एक्सचेंज और 50,000 रुपये लॉयल्टी शामिल हैं. MY2026 टॉपलाइन वर्जन्स के लिए यह अधिकतम बेनिफिट घटकर 1.30 लाख रुपये रह जाता है.

Tayron पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. इसके बजाय Volkswagen 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दे रहा है, जिससे कुल डिस्काउंट पैकेज 1.5 लाख रुपये बनता है. स्क्रैपेज चुनने पर 1 लाख रुपये के एक्सचेंज बोनस की जगह 20,000 रुपये का बेनिफिट मिलेगा.

ये भी पढ़ें- FASTag में सीधे मिलेंगे 1000 रुपये, बस करना होगा ये छोटा-सा काम, NHAI देगा ईनाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Volkswagen Tiguan, Volkswagen Tiguan 7 Seater, Volkswagen, Taigun Bookings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com