विज्ञापन

Vespa ने पेश किया Edizione Ottantesimo! सिर्फ 1,946 लोग ही खरीद पाएंगे यह अनोखा शानदार स्कूटर

Vespa ने अपनी 80वीं वर्षगांठ पर लॉन्च किया limited-edition स्कूटर Edizione Ottantesimo. Vespa GTS 310 पर बेस्ड इस स्कूटर में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स और सिर्फ 1,946 यूनिट्स ही बेची जाएंगी.

Vespa ने पेश किया Edizione Ottantesimo! सिर्फ 1,946 लोग ही खरीद पाएंगे यह अनोखा शानदार स्कूटर
Vespa Edizione Ottantesimo

Vespa ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपने 80 साल पूरे कर लिये हैं. इस बेहद खास मौके का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने अपना सबसे अनोखा और लिमिटेड एडिशन स्कूटर पेश किया है, जिसका नाम है Vespa Edizione Ottantesimo. इस स्कूटर को कंपनी के सबसे पावरफुल मॉडल Vespa GTS 310 पर तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 1,946 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे, जो कि उस साल को दर्शाता है जब वेस्पा का पहला स्कूटर प्रोडक्शन में आया था.

Vespa Edizione Ottantesimo का डिजाइन

इस स्पेशल एडिशन स्कूटर का लुक आम स्कूटर्स से बिल्कुल अलग है. वेस्पा के स्कूटर्स आमतौर पर अपने ब्राइट और रंग-बिरंगे कलर्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे एक ओरिजिनल स्टील जैसा फिनिश दिया गया है, जो 1946 से चली आ रही इसकी मजबूत ऑल-स्टील मोनोकॉक बॉडी की याद दिलाता है. इसके साथ ही इसके व्हील रिम्स, सीट और साइड बॉडी पर हरे रंग के ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो पुराने वेस्पा मॉडल्स से इंस्पायर्ड हैं. इसकी सीट के नीचे एक स्पेशल प्लेट लगी है जिसपर इसका यूनिक प्रोडक्शन नंबर लिखा होगा, जो इसे एक कलेक्टर्स आइटम बनाता है.

लॉन्च से पहले लीक हुई Tata Sierra EV की ताकत! दुबई के खतरनाक रेत के टीलों पर मचाया गदर, देखें फीचर्स

फीचर्स में भी है सबसे हाइटेक

दिखने में भले ही यह स्कूटर पुराना क्लासिक लुक देता हो, लेकिन फीचर्स के मामले में यह पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक है. इसमें ग्राहकों को फुल LED लाइटिंग सेटअप और एक बड़ा 5-इंच का TFT कलर डिस्प्ले मिलता है. यह डिस्प्ले वेस्पा के 'MIA' स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सिस्टम के साथ आता है जिससे आप अपने फोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें कीलेस इग्निशन (बिना चाबी के स्टार्ट), कर्टसी लाइट्स, डुअल-चैनल ABS और एक्सीडेंट से बचाने के लिए ASR ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

अब तक का सबसे पावरफुल वेस्पा 

यह वेस्पा के इतिहास का अब तक का सबसे पावरफुल प्रोडक्शन स्कूटर है. इसके इंजन और मैकेनिकल्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी इसमें वही भरोसेमंद GTS 310 वाला 310cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह दमदार इंजन 25 hp की शानदार पावर जनरेट करता है, जो आपको हाईवे और शहर दोनों जगह बेहतरीन रफ्तार और स्मूथ राइडिंग का मजा देगा.

लद्दाख में हुड़दंग मचाने वालों की आएगी शामत! ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़ लें यह खबर

इस स्कूटर की exclusivity को बढ़ाने के लिए कंपनी हर खरीदार को स्कूटर के साथ मशहूर पब्लिशर 'Assouline' द्वारा तैयार की गई एक प्रीमियम हार्डकवर बुक देगी. इस किताब में वेस्पा के 80 साल के शानदार सफर की तस्वीरें और ऐतिहासिक दस्तावेज शामिल होंगे. इसके अलावा ग्राहकों को स्कूटर के मैचिंग कलर वाला एक प्रीमियम हेलमेट भी मिलेगा. ग्राहक चाहें तो इसके साथ अलग से विंडशील्ड, क्रैश गार्ड, एंटी-थिफ्ट सिस्टम और 36-लीटर का बड़ा टॉप बॉक्स भी एक्सेसरीज के तौर पर खरीद सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vespa Edizione Ottantesimo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com