Royal Enfield ने एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए एक नया और खास इवेंट लॉन्च किया है, जिसका नाम है Himalayan Base Camp - Ladakh Edition. यह इवेंट 4 से 6 सितंबर 2026 तक Leh में आयोजित किया जाएगा. यह सिर्फ एक साधारण फेस्टिवल नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव होगा जहां एडवेंचर को पूरी तरह महसूस किया जा सकेगा. यह तीन दिन का इवेंट खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें ट्रैवल और आउटडोर एक्टिविटीज पसंद हैं. इसमें बाइक राइडर्स, ट्रैवलर्स, एक्सप्लोरर्स आदि को एक साथ लाया जाएगा.
लगभग 11,480 फीट की ऊंचाई पर होने वाला यह इवेंट Ladakh में आयोजित किया जाएगा, जिसे एडवेंचर का 'स्पिरिचुअल होम' भी कहा जाता है. यहां का वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता इस इवेंट को और खास बनाती है.

क्या-क्या होगा इस इवेंट में?
इस Himalayan Base Camp का मकसद है एडवेंचर पसंद करने वालों की बड़ी कम्युनिटी को एक जगह इकट्ठा करना. यहां कई तरह की एक्टिविटीज और अनुभव दिए जाएंगे.
इसमें हाई-एल्टीट्यूड एक्सपीडिशन, स्किल-बेस्ड वर्कशॉप्स, एक्सपर्ट सेशन और अलग-अलग एडवेंचर स्पोर्ट्स शामिल होंगे. जैसे मोटरसाइक्लिंग, साइक्लिंग, कायकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, माउंटेनियरिंग और ओवरलैंडिंग.vइन सभी एक्टिविटीज के जरिए लोग नए स्किल्स सीख सकेंगे और खुद को चुनौती दे पाएंगे.
आम तौर पर कई इवेंट्स में लोग सिर्फ दर्शक बनकर आते हैं, लेकिन Royal Enfield इस इवेंट को अलग बनाना चाहता है. यहां हर व्यक्ति खुद एक्टिव होकर हिस्सा ले सकता है. इसका फोकस 'accessible adventure' पर है, यानी हर लेवल के लोग चाहे शुरुआती हों या एक्सपर्ट, इसमें भाग ले सकते हैं और अपने अनुभव को बेहतर बना सकते हैं.
Yezdi Scrambler 350 भारत में आई: स्टाइल और पावर का शानदार कॉम्बिनेशन है ये Bike
क्यों है यह इवेंट खास?
इस इवेंट की खास बात यह है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि सीखने, अनुभव लेने और खुद को बेहतर बनाने का मौका भी देता है. Royal Enfield इसे एक 'कॉलिंग' के रूप में पेश कर रहा है, यानी एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह एक खास बुलावा है, जहां वे अपने जुनून को जी सकते हैं.
रजिस्ट्रेशन कब से शुरू?
इस इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मई 2026 से शुरू होंगे. जो लोग इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वे समय पर रजिस्टर करके इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं