विज्ञापन

Maruti Suzuki ने मचाई लूट! जून में इन गाड़ियों पर मिल रहा 3 लाख से ज्यादा का बंपर डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम Nexa रेंज की कारों पर जून 2026 में 3 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है. इसमें Baleno, Fronx, Grand Vitara और Invicto जैसी गाड़ियां शामिल हैं. जानिए किस कार पर मिल रहा है कितना फायदा.

Maruti Suzuki ने मचाई लूट! जून में इन गाड़ियों पर मिल रहा 3 लाख से ज्यादा का बंपर डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल
Baleno, Fronx और Grand Vitara पर आई सबसे बड़ी छूट

Maruti Suzuki अपनी प्रीमियम Nexa डीलरशिप पर बिकने वाली कारों पर छप्परफाड़ डिस्काउंट दे रही है. इस महीने अगर आप मारुति की गाड़ी खरीदते हैं तो आप अलग-अलग मॉडल्स पर 3 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी बचत कर सकते हैं. कंपनी ने यह डिस्काउंट Ignis, Baleno, Fronx से लेकर अपनी सबसे महंगी गाड़ियों Grand Vitara और Nexa Invicto पर भी दिया है. आइए जानते हैं कि मारुति की किस प्रीमियम गाड़ी पर आपको कितनी छूट मिल रही है.

Maruti Suzuki का सबसे बड़ा ऐलान! 14 जून तक गाड़ी बुक करने पर बचेंगे हजारों रुपये, फटाफट उठाएं फायदा

Maruti Grand Vitara पर सबसे बड़ा धमाका

इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मारुति की मिड-साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) पर मिल रहा है. अगर आप ग्रैंड विटारा खरीदते हैं, तो रोड टैक्स बेनिफिट्स, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज को मिलाकर कुल 3 लाख रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं. कंपनी ने खासकर इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (Strong Hybrid) वेरिएंट पर सबसे आकर्षक ऑफर्स दिए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रीमियम हैचबैक Baleno और स्टाइलिश Fronx पर छूट

Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक Baleno पर इस महीने कुल 40,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस शामिल है. वहीं दूसरी तरफ, स्पोर्टी स्टाइल के लिए मशहूर क्रॉसओवर Fronx पर कंपनी 25,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. फ्रॉन्क्स के अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से कैश और एक्सचेंज बोनस तय किए गए हैं.

बंद हो चुकी Ignis पर मिल रहा है आखिरी मौका

मारुति सुजुकी ने Ignis का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि कई डीलरशिप्स के पास अभी भी इसका लिमिटेड स्टॉक बचा हुआ है. इस बचे हुए स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनी इग्निस पर 45,000 रुपये तक के बंपर बेनिफिट्स दे रही है. 

EV के दौर में Audi का बड़ा धमाका! लॉन्च हुई 2026 Audi Q7, फीचर्स और माइलेज जान रह जाएंगे हैरान

Latest and Breaking News on NDTV

Jimny और XL6 पर भी हजारों की बचत

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए मारुति सुजुकी अपनी दमदार 5-डोर Jimny पर 45,000 रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है. इसके साथ ही, बड़े परिवारों की पसंदीदा 6-सीटर कार XL6 पर भी कंपनी ने 45,000 रुपये तक के फायदों का ऐलान किया है. इन दोनों गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का मिक्स ऑफर दिया जा रहा है.

फ्लैगशिप Invicto पर सीधा ₹2.15 लाख का फायदा

Maruti Suzuki की सबसे महंगी और प्रीमियम 7-सीटर एमपीवी Invicto पर कंपनी सबसे बड़ा डायरेक्ट कैश डिस्काउंट दे रही है. अगर आप इस महीने इनविक्टो बुक करते हैं, तो कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और कॉर्पोरेट ऑफर्स को मिलाकर पूरे 2.15 लाख रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki Sales
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com