विज्ञापन

Petrol, Turbo या CNG? जानिए नई Brezza का कौन-सा वेरिएंट देगा आपकी जेब को राहत

2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift का ऑफिशियल माइलेज सामने आ गया है. जानिए Brezza के नए टर्बो-पेट्रोल, रेगुलर पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स का माइलेज कंपैरिजन.

Petrol, Turbo या CNG? जानिए नई Brezza का कौन-सा वेरिएंट देगा आपकी जेब को राहत
Photo Credit: X

जब भी मारुति सुजुकी की बात होती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला सवाल 'कितना माइलेज देती है?' ही आता है. हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift न सिर्फ नए लुक्स और टर्बो इंजन के साथ आई है, बल्कि इसके माइलेज आंकड़ों ने भी हलचल मचा दी है. कंपनी ने इसके पेट्रोल, नए टर्बो-पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स के माइलेज का खुलासा कर दिया है. 

कंपनी के दावों के मुताबिक, पावर बढ़ने के बावजूद गाड़ी की फ्यूल एफिशिएंसी काफी शानदार बनी हुई है. क्योंकि ग्राहकों की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि नया टर्बो-पेट्रोल इंजन आने से माइलेज में भारी गिरावट आएगी. हालांकि, आधिकारिक आंकड़े राहत देने वाले हैं. Brezza Turbo का LXi और VXi वेरिएंट 20.47 kmpl का माइलेज देता है. वहीं, थोड़े भारी और ज्यादा फीचर्स वाले ZXi और ZXi+ Turbo वेरिएंट्स का माइलेज 19.96 kmpl है. इसका मतलब है कि आप बिना माइलेज की चिंता किए टर्बो इंजन की दमदार ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं.

Honda ने एक साथ लॉन्च कीं 10 नई गाड़ियां, एथेनॉल पेट्रोल से चलने वाला भारत का पहला स्कूटर भी पेश

रेगुलर पेट्रोल मैन्युअल: 21.09 kmpl के साथ सबसे आगे

जो लोग रोजाना के इस्तेमाल के लिए साधारण 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पसंद करते हैं, उनके लिए ब्रेजा अभी भी सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में से एक है. LXi और VXi मैन्युअल वेरिएंट्स 21.09 kmpl का एक्सीलेंट माइलेज ऑफर करते हैं. वहीं, ZXi मैन्युअल वेरिएंट में यह आंकड़ा 20.81 kmpl का रहता है. अगर आप टर्बो नहीं लेना चाहते, तो रेगुलर पेट्रोल मैन्युअल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा.

ऑटोमैटिक ड्राइविंग में मिलेगा 20.17 kmpl का माइलेज

ट्रैफिक में बिना क्लच के ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए भी खुशखबरी है. ब्रेजा फेसलिफ्ट के VXi, ZXi और ZXi+ ऑटोमैटिक (AT) वेरिएंट्स 20.17 kmpl का माइलेज देते हैं. कागजों पर मैन्युअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के माइलेज में बहुत बड़ा अंतर नहीं है.

Brezza CNG: माइलेज का असली राजा

कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए ब्रेजा सीएनजी सबसे बेहतर विकल्प बनी हुई है. इसके LXi, VXi और ZXi CNG मैन्युअल वेरिएंट्स 26.90 km/kg का शानदार माइलेज देते हैं. इसके अलावा, नए मॉडल में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलने से बूट स्पेस की समस्या भी दूर हो गई है.

Brezza Facelift का माइलेज:- 

LXi/VXi Turbo: 20.47 kmpl

ZXi/ZXi+ Turbo: 19.96 kmpl

LXi/VXi Petrol MT: 21.09 kmpl

ZXi Petrol MT: 20.81 kmpl

VXi/ZXi/ZXi+ Petrol AT: 20.17 kmpl

LXi/VXi/ZXi CNG MT: 26.90 km/kg

ध्यान दें कि ये आंकड़े कंपनी द्वारा टेस्ट किए गए क्लेम्ड माइलेज हैं. वास्तविक सड़कों पर माइलेज ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और कार के लोड पर निर्भर करेगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki Brezza Facelift Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com