विज्ञापन

जून में महिंद्रा की SUV बिक्री में 28 प्रतिशत का उछाल! 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचकर रचा इतिहास

महिंद्रा ऑटो ने जून 2026 में 37 प्रतिशत की बंपर ग्रोथ के साथ कुल 1,06,207 गाड़ियां बेची हैं. कंपनी ने अकेले SUV सेगमेंट में 28 प्रतिशत की बढ़त हासिल करते हुए 60,393 यूनिट्स की सेल की है. जानिए पूरी सेल्स रिपोर्ट यहां.

जून में महिंद्रा की SUV बिक्री में 28 प्रतिशत का उछाल! 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचकर रचा इतिहास
महिंद्रा ने जून में बेच डाली 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां
Photo Credit: X

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2026 में सेल्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महिंद्रा की पॉपुलर SUVs जैसे Thar, Scorpio, XUV700 और Bolero की डिमांड बाजार में इस कदर बढ़ी है कि कंपनी ने कुल बिक्री में 37 प्रतिशत की धमाकेदार सालाना बढ़त दर्ज की है. इस महीने महिंद्रा ने घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट को मिलाकर कुल 1,06,207 गाड़ियों की डिलीवरी की है.

जून 2026 के महीने में महिंद्रा के यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) सेगमेंट ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी ने सिर्फ भारतीय बाजार में 60,393 SUVs बेची हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, अगर इसमें एक्सपोर्ट को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह आंकड़ा 61,504 यूनिट्स तक पहुंच जाता है. महिंद्रा की इस ग्रोथ से साफ है कि भारतीय ग्राहकों के बीच उसकी दमदार गाड़ियों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

महिंद्रा सिर्फ पैसेंजर गाड़ियों में ही नहीं, बल्कि कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. जून 2026 में महिंद्रा के लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट ने 35 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की है.

रात के सफर में क्यों हाईवे पर हर जगह नहीं होतीं स्ट्रीट लाइट्स? सरकारी जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग 

थ्री-व्हीलर्स और एक्सपोर्ट का धमाका

महिंद्रा के थ्री-व्हीलर सेगमेंट (इलेक्ट्रिक 3Ws सहित) ने जून 2026 में 63 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 13,820 यूनिट्स की बिक्री की है. इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट में भी महिंद्रा का डंका बजा है. कंपनी का कुल एक्सपोर्ट जून 2026 में 125 प्रतिशत बढ़कर 5,918 यूनिट्स पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी महीने में महज 2,634 यूनिट्स था.

क्या कहना है कंपनी के सीईओ का?

महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनाकांत गोलागुंटा ने इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि जून के महीने में महिंद्रा ने हर सेगमेंट में ऑल-राउंड परफॉर्मेंस दी है. कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में ग्राहकों की मजबूत डिमांड देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से ही कंपनी 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचने का आंकड़ा पार करने में सफल रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com