अगर आप Mahindra की कोई नई SUV घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. Mahindra ने अपनी कारों की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया है. कंपनी ने अपनी लगभग पूरी SUV रेंज के दामों में 2.7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. अप्रैल 2026 में हुई 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह इस साल का दूसरा बड़ा प्राइस हाइक है. आइए जानते हैं कि इस फैसले के बाद महिंद्रा की कौन-सी गाड़ियां कितनी महंगी हुई हैं.
सबसे बड़ा झटका उन लोगों को लगा है जो बोलेरो खरीदने का मन बना रहे थे, क्योंकि इसके बेस प्राइस में सीधे ₹49,000 की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा महिंद्रा की बेहद डिमांडिंग कारें जैसे Thar 3-door, Thar Roxx, XUV 3XO, Bolero Neo और Scorpio Classic भी अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई हैं. कंपनी की सबसे प्रीमियम SUV में से एक XUV 7XO की कीमतों में भी बदलाव किया गया है.
कुत्ता खो जाने पर खुद सीटी बजाकर बुलाएगी यह गाड़ी! डॉग लवर्स के लिए आ गई दुनिया की सबसे अनोखी कार
वहीं, उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है जो Scorpio N खरीदने की योजना बना रहे हैं. पेट्रोल-डीजल वाली पूरी रेंज में सिर्फ Scorpio N ही एक ऐसी गाड़ी है, जिसके दामों में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. यानी इसके सभी वेरिएंट्स आपको पुरानी कीमतों पर ही मिलते रहेंगे.
कंपनी ने अपनी नई लॉन्च हुई BE 6, XEV 9e और XUV 3XO EV की कीमतों को पुराना ही रखा है. हालांकि, इलेक्ट्रिक रेंज में शामिल XEV 9S के दाम बढ़ा दिए गए हैं. इस गाड़ी के बेस मॉडल की कीमत में ₹70,000 की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख से बढ़कर अब ₹20.65 लाख हो गई है. यह इस पूरे प्राइस हाइक में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.
मॉडल के हिसाब से नई प्राइस लिस्ट:-
आइए एक नजर डालते हैं 10 जुलाई को हुई इस बढ़ोतरी के बाद महिंद्रा की गाड़ियों की नई एक्स-शोरूम कीमतों पर:-
Mahindra XUV 3XO: ₹7.79 लाख से ₹15.04 लाख तक.
Mahindra Bolero: ₹8.49 लाख से ₹9.99 लाख तक.
Mahindra Bolero Neo: ₹8.99 लाख से ₹12.49 लाख तक.
Mahindra Thar (3-door): ₹10.32 लाख से ₹18.00 लाख तक.
Mahindra Thar Roxx: ₹12.52 लाख से ₹23.53 लाख तक.
Mahindra Scorpio Classic: ₹13.37 लाख से ₹17.40 लाख तक.
Mahindra Scorpio N: ₹13.49 लाख से ₹24.95 लाख तक (कोई बदलाव नहीं).
Mahindra XUV 7XO: ₹13.99 लाख से ₹25.79 लाख तक.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं