विज्ञापन

Hungarian GP 2026: Lando Norris की धमाकेदार जीत, Verstappen को पछाड़कर रचा इतिहास

McLaren के Lando Norris ने Hungarian GP 2026 जीतकर सीजन की अपनी पहली F1 जीत दर्ज की है.

Hungarian GP 2026: Lando Norris की धमाकेदार जीत, Verstappen को पछाड़कर रचा इतिहास
Photo Credit: X

फॉर्मूला 1 2026 में McLaren के स्टार ड्राइवर Lando Norris ने आखिरकार इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. अपने ही साथी ऑस्कर पियास्ट्री के साथ चले तीखे मुकाबले और फेरारी की खराब रणनीति के बीच नॉरिस ने कमाल का धैर्य दिखाया. पोल पोजीशन से शुरुआत करने के बावजूद नॉरिस को अपने ही टीममेट ऑस्कर पियास्ट्री से कड़ी टक्कर मिली. 

शुरुआत में पिछड़ने के बाद नॉरिस ने अपनी कार की शानदार गति और बेहतर टाइमिंग के दम पर वापसी की और रेस का अंत पहली पोजीशन के साथ किया.

पिट स्टॉप की रणनीति ने बदला खेल

रेस का असली टर्निंग पॉइंट दूसरे दौर के पिट स्टॉप के दौरान आया. मैकलारेन ने पियास्ट्री को पहले पिट में बुलाया, जबकि नॉरिस पुराने टायरों के साथ ही ट्रैक पर लंबे समय तक टिके रहे. इस फैसले ने नॉरिस को बढ़त बनाने का मौका दिया. जब वे लैप 40 पर पिट से बाहर निकले, तो वे पियास्ट्री से आगे निकल चुके थे. इसके बाद नॉरिस ने रेस पर पूरी तरह से कंट्रोल बना लिया और पीछे मुड़कर नहीं देखा.

जब रेस खत्म होने में महज 14 लैप्स बचे थे, तब दूसरे नंबर पर चल रहे ऑस्कर पियास्ट्री की कार का गियरबॉक्स खराब हो गया. इस वजह से ट्रैक पर वर्चुअल सेफ्टी कार (VSC) लानी पड़ी और पियास्ट्री को रेस से बाहर होना पड़ा. इसका सीधा फायदा रेड बुल के मैक्स वर्स्टैपेन को मिला, जिन्होंने शानदार ड्राइव करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं, किमी एंटोनेली ने तीसरा स्थान हासिल करके सभी को चौंका दिया.

कहीं आपकी गाड़ी में नकली टायर तो नहीं? Expert के बताए 5 तरीकों से ऐसे करें असली-नकली की पहचान

फेरारी और लुईस हैमिल्टन के लिए यह रेस निराशाजनक रही. हैमिल्टन ने पांचवें स्थान से शुरुआत करके बेहतरीन रफ्तार दिखाई थी, लेकिन पिट-लेन में ओवरस्पीडिंग पेनल्टी के कारण उन्हें कीमती समय गंवाना पड़ा. इसके अलावा फेरारी द्वारा वर्चुअल सेफ्टी कार के दौरान हैमिल्टन को पिट में बुलाने का निर्णय गलत साबित हुआ. हैमिल्टन को आखिरकार पांचवें स्थान से ही संतोष करना पड़ा, जबकि चार्र्ल्स लेक्लर चौथे स्थान पर रहे.

प्वाइंट्स टेबल और रेस का ओवरऑल नतीजा

जॉर्ज रसेल ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद भी बेहतरीन वापसी की और सातवां स्थान हासिल किया. इससे उन्होंने चैंपियनशिप की रेस में हैमिल्टन पर 50 अंकों की मजबूत बढ़त बना ली है. रेड बुल के इसाक हडजार छठे स्थान पर रहे, जबकि लियाम लॉसन और अर्वीड लिंडब्लाड ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई. लेकिन इस पूरी रेस के असली हीरो Lando Norris रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hungarian GP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com