Hyundai Creta N Line review: हुंडई की क्रेटा काफी लंबे समय से भारतीय सड़कों पर राज कर रही है. वहीं अब इसके N-Line वैरिएंट ने ड्राइविंग के शौकीनों के बीच एक नई हलचल पैदा कर दी है. अगर आप एक ऐसी एसयूवी की तलाश में हैं जो फैमिली के लिए कंफर्ट फील कराए और छुट्टियों पर आपकी मौज को डबल कर दे तो ये खबर आपके लिए है. यहां हम आपको क्रेटा एन लाइन की खूबियों और कमियों के बारे में जानकारी देंगे, जिससे आपको ये फैसला करने में आसानी हो कि क्या ये आपके सपने की कार है.
ड्राइविंग एक्सपीरियंस
क्रेटा एन-लाइन की सबसे बड़ी बात इसका 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है. ये इंजन 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जब आप इसके 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कार पर कमाल का कंट्रोल फील होता है.
वहीं इसका सस्पेंशन रेगुलर क्रेटा के मुकाबले थोड़ा टाईट रखा गया है, जिससे हाई-स्पीड पर कार काफी स्टेबल रहती है. इसके स्टीयरिंग भी हैवी फील होती है, जो कॉर्नरिंग के समय एक अलग लेवल का कॉन्फिडेंस देती है.

Hyundai Creta N Line review
बड़ी खूबियां
- इसका स्पोर्टी डिजाइन कमाल का है. बाहर की तरफ रेड इंसर्ट्स, ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स और 18-इंच के अलॉय व्हील्स इसे रेगुलर मॉडल से काफी अलग और एडवांस लुक देते हैं.
- प्रीमियम इंटीरियर की बात करें तो केबिन के अंदर ऑल-ब्लैक थीम के साथ रेड स्टिचिंग और N-Line का खास गियर नॉब इसे एक रेसिंग कार जैसा फील कराता है.
- इंजन का तो कोई तोड़ ही नहीं है. टर्बो इंजन का पिकअप शानदार है और मैन्युअल गियरबॉक्स गियर शिफ्टिंग को काफी स्मूथ रखते हैं.
- इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए इसमें 10.25-इंच की दो स्क्रीन, सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोचरमिक सनरूफ जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं.
कहां रह गई कमी?
कोई भी कार परफेक्ट नहीं होती और क्रेटा N-Line में भी कुछ सुधार की गुंजाइश है. हालांकि कमियां इस कार में ज्यादा कुछ बड़ी नहीं है. इन्हें इग्नोर भी किया जा सकता है.
- टाइट सस्पेंशन की वजह से खराब सड़कों पर झटके थोड़े ज्यादा महसूस होते हैं. अगर आप सिर्फ सिटी ड्राइविंग के लिए कार देख रहे हैं, तो ये आपको थोड़ी बम्पी लग सकती है.
- मैन्युअल वर्जन में क्लच का ट्रैवल थोड़ा लंबा है, जिससे ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने पर पैर थक सकते हैं.
कमियों से ज्यादा इस कार की खूबियां हैं. हुंडई क्रेटा N-Line उन लोगों के लिए है जिन्हें ड्राइविंग से प्यार है. ये एक ऐसी एसयूवी है जो ऑफिस जाने वालों के लिए भी है और हाईवे पर घुमक्कड़ लोगों के लिए भी. ऐसे में अगर आप क्लच की बात को साईड में रख दो तो मैन्युअल में ये एक धमाकेदार एसयूवी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं