विज्ञापन

Honda ने भारत में पेश की 2 खतरनाक क्रूजर बाइक्स, जानिए कम हाइट वालों के लिए क्यों हैं बेस्ट!

होंडा ने भारत में अपनी दो धांसू क्रूजर बाइक्स Honda Rebel 300 और Rebel 500 अनवील कर दी हैं. जानिए इनकी E-Clutch तकनीक और नए TFT डिस्प्ले की पूरी जानकारी.

Honda ने भारत में पेश की 2 खतरनाक क्रूजर बाइक्स, जानिए कम हाइट वालों के लिए क्यों हैं बेस्ट!

Honda ने अपनी दो सबसे पॉपुलर क्रूजर बाइक्स Honda Rebel 300 और Honda Rebel 500 को भारत में अनवील कर दिया है. शानदार बॉबर-स्टाइल लुक, लो-सीट हाइट और मॉडर्न तकनीक से लैस ये दोनों बाइक्स उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं जो लंबी राइड्स और स्टाइलिश राइडिंग का अनुभव चाहते हैं. सबसे खास बात यह है कि ये दोनों बाइक्स भारत में ही बनाई जाएंगी. आइए जानते हैं इन दोनों क्रूजर बाइक्स के फीचर्स और खासियत के बारे में.

मस्कुलर डिजाइन

Honda Rebel 300 और Rebel 500 दोनों ही बाइक्स का डिजाइन आइकॉनिक बॉबर-स्टाइल क्रूजर पर बेस्ड है. दोनों मॉडल्स में टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलाइट, दो-हिस्सों वाली आरामदायक सीट और छोटा साइलेंसर दिया गया है. यह डिजाइन इन बाइक्स को सड़कों पर एक बेहद बोल्ड और प्रीमियम लुक देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कम हाइट वाले राइडर्स के लिए बेस्ट

भारतीय राइडर्स के लिए इन बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी 690 मिमी की लो-सीट हाइट है. कम हाइट होने के कारण छोटे कद के राइडर्स भी इन्हें बहुत आसानी और आत्मविश्वास के साथ चला सकते हैं.

Honda ने भारत में पेश किया नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्मार्ट Key, 32L बूट स्पेस और 151 किमी रेंज! 

Honda Rebel 300 का पावरफुल इंजन

Honda Rebel 300 में 286cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन लगभग 30 hp की पावर और 27.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 172 किलो वजन वाली इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. 

Honda Rebel 500 की जबरदस्त परफॉर्मेंस

ज्यादा पावर और हाइवे क्रूज़िंग पसंद करने वाले राइडर्स के लिए Rebel 500 पेश की गई है. इसमें 471cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो 8,500 rpm पर 46 hp की पावर और 6,000 rpm पर 43.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 

बता दें, होंडा इन दोनों बाइक्स को स्टैंडर्ड और E-Clutch वेरिएंट्स में पेश करेगी. होंडा की एडवांस्ड E-Clutch तकनीक की मदद से राइडर बिना क्लच लीवर दबाए आसानी से गियर बदल सकते हैं. इसके अलावा भारत में बनने वाले इन मॉडल्स में इंटरनेशनल वर्जन के LCD स्क्रीन की जगह एक नया सर्कुलर TFT डिस्प्ले दिया गया है जो बाइक को एक नया प्रीमियम टच देता है. सुरक्षा के लिए दोनों बाइक्स में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda Rebel 300, Honda Rebel 500
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com