विज्ञापन

Honda ने भारत में पेश किया नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्मार्ट Key, 32L बूट स्पेस और 151 किमी रेंज!

होंडा ने भारत में अपना नया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है. 151 किमी की रेंज, 3 kWh फिक्स्ड बैटरी, स्मार्ट फीचर्स और 32 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज वाले इस फैमिली स्कूटर की पूरी जानकारी जानें.

Honda ने भारत में पेश किया नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्मार्ट Key, 32L बूट स्पेस और 151 किमी रेंज!
Honda QC3

Honda ने अपने नए फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC3 को भारत में अनवील कर दिया है. यह स्कूटर भारत में पहले से मौजूद QC1 और Activa e के बाद होंडा का अगला बड़ा व्हीकल है. अगर आप अपने परिवार या रोजाना के काम-काज के लिए एक भरोसेमंद, स्मार्ट और शानदार रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो होंडा QC3 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. आइए जानते हैं इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या खास मिलने वाला है.

151 किमी की रेंज और तेज चार्जिंग

Honda QC3 में 3-kWh क्षमता का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 151 किमी की IDC क्लेम्ड रेंज देता है. इसके अलावा इसकी बैटरी को महज 2 घंटे 40 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

पासवर्ड भूलने की टेंशन खत्म! अब चेहरा दिखाकर खुलेगा आपका Google Account, जानें कैसे सेट करें Selfie Video!

स्कूटर में 32-लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है. इसमें आप अपना हेलमेट, किराना का सामान या रोजमर्रा की चीजें आसानी से रख सकते हैं. साथ ही इसमें होंडा की एडवांस्ड स्मार्ट की (Smart Key) तकनीक भी दी गई है, जिससे चाबी निकाले बिना स्कूटर को लॉक-अनलॉक और स्टार्ट किया जा सकता है.

इसमें 5-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो होंडा रोडसिंक (Honda RoadSync) कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ऑन-राइड जानकारी आसानी से देखी जा सकती है.

बता दें, होंडा ने केवल QC3 ही नहीं, बल्कि एक साथ 9 अन्य टू-व्हीलर्स से भी पर्दा उठाया है. इसमें ADV 160 स्कूटर, Rebel 300 और Rebel 500 क्रूजर बाइक्स, अपडेटेड CB 350 सीरीज और XR 300 ऑफ-रोड मोटरसाइकिल शामिल हैं. हालांकि, जीरो-एमिशन और बेहतरीन फीचर्स के कारण Honda QC3 ईवी सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda QC3, Honda QC3 Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com